RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:मदर्स डे पर “जयपुर विमेन फेस्टिवल” के पहले चैप्टर की शुरुआत।

महिला स्वास्थ्य एवं फाइनेंशियल एम्पावरमेंट विषयों पर हुआ विशेष पैनल डिस्कशन।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )10 मई। मदर्स डे के अवसर पर इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान (आईजीपीआरएस) और एक निजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर में “जयपुर विमेन फेस्टिवल” के पहले चैप्टर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूकता, संवाद एवं प्रेरणा का मंच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज के. पवन, महानिदेशक, आईजीपीआरएस ने कहा कि आज जयपुर विमेन फेस्टिवल का पहला अध्याय शुरू हुआ है। राज्य के सभी विभाग महिलाओं आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य आदि विभिन्न मुद्दों के लिए काम कर रहे है और राज्य सरकार महिलाओं के प्रत्येक स्तर पर विकास के लिए समर्पित है।
फेस्टिवल के दौरान महिला स्वास्थ्य एवं फाइनेंशियल एम्पावरमेंट विषयों पर विशेष पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। चर्चा में महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, मातृत्व, स्वास्थ्य जागरूकता, आर्थिक आत्मनिर्भरता, वित्तीय साक्षरता एवं सामाजिक व्यवहार परिवर्तन (Social Behaviour Change) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विशेषज्ञों एवं वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाओं का स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से सशक्त होना दोनों समान रूप से आवश्यक हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के साथ-साथ वित्तीय निर्णयों में भी आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। पैनल में महिलाओं के लिए जागरूकता, शिक्षा एवं सकारात्मक सामाजिक सोच को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर टी. शुभमंगलम, अतिरिक्त मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), जयपुर, मंजिरी पंत, प्रतिनिधि यूनिसेफ, चन्द्रानी सेन, वाइस प्रिंसिपल महारानी कॉलेज सहित विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

Related posts

आगामी मुहर्रम पर्व-2023 को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु डीएम और एसपी ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर: SIR की अराजकता को उजागर करेगा माले, सोशल मीडिया टीम की आरा में बैठक।

rktvnews

भोजपुर:अभियुक्त व वारंटी गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

आरा रेलवे स्टेशन ने भी प्लेटफार्म पर लगे धवनी यंत्रों से प्रधानमंत्री के मन की बात को किया प्रसारित।

rktvnews

गिरीडीह:SIR के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त का सघन क्षेत्र भ्रमण, वितरण से डिजिटाइजेशन तक हर चरण की हुई समीक्षा।

rktvnews

झारखंड:कांग्रेस-झामुमो-आरजेडी ने रांची को कराची बना दिया : डॉ. मोहन यादव

rktvnews

Leave a Comment