RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : दादी के अंतिम संस्कार मे डूबे किशोर का शव बरामद! सूहिया मे परिजनों मे मचा कोहराम।

मृतक का शव खोजने मे लगे गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 मई। दादी के अंतिम संस्कार मे नहाने के दौरान डूबे एक किशोर का शव दो दिन बाद बरामद किया गया। घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सूहियाॅ गाँव की है। सूहियाॅ गाॅव मे उस समय मातम एवं चीखपुकार का माहौल और गहरा गया जब दादी के अंतिम संस्कार मे गया किशोर गंगा नदी में डूब कर लापता हो गया। रविवार दोपहर मे लगभग 65 घंटे के खोजबीन के बाद एसडीआरएफ की टीम ने किशोर का शव बरामद किया। मृतक सूरज कुमार (17 वर्ष) सूहिया गाँव के दिलीप सिंह उर्फ छोटे सिंह का एकलौता पुत्र था। सूरज इंटर का छात्र था। उसके पिता भारतीय सेवा मे कार्यरत हैं और कोलकाता मे पदस्थापित हैं। मृतक सूरज की दादी और दिलीप सिंह की माॅ की मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार बक्सर जिले के नैनीजोर बिहार घाट स्थित शमशान घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार के बाद नहाने के दौरान सूरज गहरे पानी मे चला गया और डूब गया। इससे परिजनों मे कोहराम मच गया तथा दुख का पहाड़ टूट पङा। घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को खोजने का काम शुरू किया। लगभग 65 घंटे के खोज अभियान के बाद गोताखोरों ने सूरज का शव बरामद किया। माॅ और एकलौते पुत्र के असामयिक निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे मे है। इस हृदयविदारक घटना ने सबको झकझोर दिया है। मुन्ना सिंह, मुखिया सोनू सिंह, रणजीत सिंह, पूर्व मुखिया मुश्की यादव, हरि सिंह सहित अन्य लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Related posts

दरभंगा:डी.एल.सी.सी.की हुई बैठक।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष ने महाशिवरात्रि पर विभिन्न शिव मंदिरों में की पूजा अर्चना, सभी के सुख व समृद्धि की कामना।

rktvnews

बागपत:हिट एंड रन के पीड़ित आरटीओ ऑफिस में जिला स्तर टीम के समक्ष कर सकते हैं दावा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री से भेंट की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 जनवरी 25

rktvnews

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मनीला, फिलीपींस में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (APMCDRR) 2024 पर एशिया-प्रशांत मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment