RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पोचीशे बोइशाख के अवसर पर गुरुदेव रवीन्‍द्रनाथ टैगोर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 09 मई।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पोचीशे बोइशाख के विशेष अवसर पर गुरुदेव रवीन्‍द्रनाथ टैगोर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री मोदी ने कहा कि गुरुदेव टैगोर असाधारण प्रतिभा के लेखक, विचारक और कवि थे, जिन्होंने एक असाधारण दार्शनिक, शिक्षाविद, कलाकार और भारत की सभ्यतागत आत्मा की एक शाश्वत आवाज के रूप में भी अपनी छाप छोड़ी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुदेव टैगोर ने मानवता की गहरी भावनाओं और भारतीय संस्कृति के सर्वोच्च आदर्शों को अभिव्यक्ति दी। गुरुदेव ने समाज को नए विचारों, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास से समृद्ध किया।

श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र गुरुदेव टैगोर को गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गुरुदेव के विचार लोगों के मन को प्रकाशित करते रहेंगे और उनके प्रयासों में उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

आज, पोचीशे बोइशाख के विशेष अवसर पर, हम गुरुदेव टैगोर को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

गुरुदेव टैगोर असाधारण प्रतिभा के धनी लेखक, विचारक और कवि थे। उन्होंने एक विशिष्ट दार्शनिक, शिक्षाविद, कलाकार और भारत की सभ्यतागत आत्मा की शाश्वत आवाज के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने मानवता की गहरी भावनाओं और हमारी संस्कृति के उच्च आदर्शों को अभिव्यक्ति दी। उन्होंने नए विचारों, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास से हमारे समाज को समृद्ध किया।
हम उन्हें गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद करते हैं। उनकी विचारधाराएं हमारे मन को प्रकाशित करती रहें और हमारे प्रयासों में मार्गदर्शन करती रहें।

Related posts

पुष्पा 2: द रूल’ का प्रीमियर 6 जुलाई को एंड पिक्चर्स पर।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शपथ लेने पर श्री सिद्धारमैया और श्री डीके शिवकुमार को बधाई दी।

rktvnews

झारखंड में ललित कला अकादमी साहित्य अकादमी तथा संगीत नाटक अकादमी गठन की हुई घोषणा।

rktvnews

स्व. कल्याण सिंह राठौड़ की प्रतिमा अनावरण समारोह!वरिष्ठ नेताओं के सेवाभाव के अनुभवों से मिली सीख उन्हीं से जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की: मुख्यमंत्री

rktvnews

27 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित ग्रामीण मोटर मार्गों के अनुरक्षण कार्यों से सम्बंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment