RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर:दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला का हुआ आयोजन।

छात्रों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का जिला पदाधिकारी ने किया अवलोकन , छात्रों का बढ़ाया मनोबल ।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)04 अक्टूबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला का शुभारंभ किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन बक्सर एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं विज्ञान के क्षेत्र में उनकी सोच को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर अभियंत्रण महाविद्यालय के अलावा अन्य विद्यालयों के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिलाधिकारी द्वारा पॉलिटेक्निक, आई०टी०आई० के छात्रों को भी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु कहा गया।
जिलाधिकारी द्वारा सभी छात्रों को विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में चुनौतियों व संभावनाओं के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान छात्रों को कठिन मेहनत कर अपने संस्थान, बक्सर जिला व बिहार राज्य का नाम रौशन करने को प्रेरित किया।
प्राचार्य राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर के द्वारा बताया गया कि जो छात्र अभी भी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वे भाग ले सकते हैं। छात्र-छात्राओं को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में दिनांक 05.10.2024 के पूर्वाह्न 10:00 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
जिला स्तरीय विज्ञान मेला में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयनित किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी, बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, प्राचार्य राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन सिसाना का किया निरीक्षण!383 विद्यार्थियों के सापेक्ष 226 विद्यार्थी मिले उपस्थित।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा खेल विभाग का प्रस्तुतीकरण।

rktvnews

29 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजुपर डाक प्रमण्डल द्वारा डाक सप्ताह के तहत निकाली गई “पोस्टाथान” वाक रैली।

rktvnews

बिहार:बख्तियारपुर में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री, दी अपनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

गया डीएम ने ज़िले के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ फरासत हुसैन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

rktvnews

Leave a Comment