RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिकमनोरंजन

भोजपुर के मिल्की (घांघर) में आयोजित हुआ दो गोला चैता।मुख्य अतिथि के रूप में जाप नेता रघुपति यादव रहे उपस्थित।

चैता गायन पारंपरिक संस्कृति,सामाजिक सद्भाव और प्रकृति के प्रति प्रेम को करता है परिभाषीत:रघुपती यादव।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,27 मार्च कल बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के मिल्की (घांघर) गांव में काली मंदिर के पास सुरज यादव व्यास एवं गोपाल यादव व्यास के बिच शानदार दो गोला चैता गायन का आयोजन किया गया।चैता गायन की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जन अधिकार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संस्कृति सह बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।रघुपति यादव ने सर्वप्रथम चैती छठ और नवरात्रि पूजा की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति के प्रति अपने आभार प्रकट करते हुए कहा की आप सब ने इस कार्यक्रम में बुलाकर जो मान सम्मान, प्यार दुलार दिया इसके लिए आजीवन आभारी रहूंगा। रघुपति यादव ने समाज में आपसी एकता भाईचारा सद्भाव प्रेम कायम रहे की कामना के साथ समाज से विनती की और आगे कहा कि हम आपकी सेवा के लिए 24 घंटा लालायित रहते हैं और तत्पर रहते हैं कभी कहीं भी कोई भी मेरी जरूरत पड़ती है आपको दिक्कत महसूस होती है तो हमको याद कीजिए हम 24 घंटा आपके साथ आपका साथ देने के लिए तैयार है। मौजूद लोगों में सरपंच अभय सिंह, रवि सिंह, राजेंद्र सिंह, तारकेश्वर पासवान, सिया राम चौधरी सत्येंद्र कुमार, संतोष ठाकुर, राजेश कुमार, बंटी पांडे, मुन्ना यादव।आयोजनकर्ताओं में मुख्य रूप से धनंजय पंडित ,मंगल साह, पंकज गुप्ता, टुना पंडित, उद्घोषक फिजू आलम, मुन्ना पडित, सोनू यादव, दीपक कुमार, धीरज कुमार, नीरज शाह, सोना साह,इत्यादि शामिल थे।

Related posts

रामगढ़:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक।

rktvnews

यात्रा संभावनाओं की!

rktvnews

नवरात्री के पंचम दिवस आदि शक्ति माँ दुर्गा के स्कन्द स्वरूप की उपासना विधि एवं समृद्धि पाने के उपाय।

rktvnews

भारतीय नवीकरणीय उर्जा कंपनी – एसीएमई और जापानी भारी उद्योग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईएचआई के बीच भारत से जापान के लिये हरित अमोनिया आपूर्ति के एक बड़े समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

rktvnews

अनुराग सिंह ठाकुर और श्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 लोगो, शुभंकर, मशाल, गान और जर्सी का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:शरद पूर्णिमा पर महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम सेमरांव में पधारेंगे: महामंत्री

rktvnews

Leave a Comment