RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)10 मई।परिसदन दुमका के सभागार में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति सह लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बगोदर के विधायक नागेन्द्र महतो, घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन एवं टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित रहे।
समिति ने योजनाओं के पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में आपदा प्रबंधन, पथ निर्माण विभाग, आपूर्ति विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, वन प्रमंडल दुमका, परिवहन विभाग, भवन निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उत्पाद विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, भू-अर्जन, खनन विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई।
पथ निर्माण विभाग को सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। आपूर्ति विभाग को राशन वितरण से संबंधित शिकायतों का त्वरित निवारण करने, समय पर लाभुकों के बीच राशन वितरण सुनिश्चित करने, नियमित क्षेत्र भ्रमण करने तथा नियमों का पालन नहीं करने वाले पीडीएस डीलरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी को जिले के सभी चापाकलों को क्रियाशील रखने, खराब होने पर त्वरित मरम्मत कराने तथा पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होने देने के निर्देश दिए गए।
बैठक में भवन निर्माण विभाग एवं निगम के तहत निर्माणाधीन भवनों की भी समीक्षा की गई। समिति ने डीपीआर में निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सभी सीएचसी एवं पीएचसी में आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया गया, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं शिक्षा विभाग की समीक्षा में कार्यों को सराहना करते हुए प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक।

rktvnews

ज्येष्ठ पूर्णिमा कबीर जयंती पर विशेष: भारतीय समाज के पहले क्रांतिकारी कवि कबीर

rktvnews

वरिष्ठ पत्रकार रजनीश त्रिपाठी के निधन पर नम ऑखों से शुभचिंतकों ने दी श्रृद्धांजलि।

rktvnews

देवघर :मंत्री हफीजुल हसन की उपस्थिति में राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2026 का हुआ भव्य समापन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरेन्द्र कुमार के निधन पर दु:ख व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा सम्मेलन की तैयारी को ले धुआंधार बैठक व जनसंपर्क जारी :अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर

rktvnews

Leave a Comment