RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीयशुभकामना

कभी नाकाबंदी और हिंसा के लिए जाना जाने वाला पूर्वोत्तर क्षेत्र अब अपने विकास कार्यों के लिए जाना जाता है: प्रधानमंत्री

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,26 मार्च।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले पूर्वोत्तर क्षेत्र नाकाबंदी और हिंसा के लिए जाना जाता था, अब यह क्षेत्र अपने विकास कार्यों और सर्वांगीण विकास के लिए जाना जाता है।

श्री मोदी केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें मंत्री ने सूचित किया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने एक बार फिर से एएफएसपीए के तहत नागालैंड, असम और मणिपुर में अशांत क्षेत्रों को कम करने का फैसला किया है। श्री शाह ने यह भी कहा कि यह निर्णय, पूर्वोत्तर भारत में सुरक्षा स्थिति में हुए महत्वपूर्ण सुधार के कारण लिया गया है।

श्री अमित शाह के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“पूर्वोत्तर में सर्वांगीण विकास हो रहा है। कभी नाकाबंदी और हिंसा के लिए जाना जाने वाला यह क्षेत्र अब अपने विकास कार्यों के लिए जाना जाता है।”

Related posts

वैज्ञानिकों ने प्रकाश संबंधी लचीली बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर-नैनोकम्पोजिट फिल्में बनाईं।

rktvnews

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागपत के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय कला प्रदर्शनी कला संस्कृति और नवाचार महोत्सव का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: कोईलवर में रेलवे के जमीन पर वर्षों से बसे भूमिहीन गरीबों को रेलवे विभाग द्वारा हटाने के खिलाफ भाकपा माले की बैठक।

rktvnews

बक्सर:छठ घाटों का निरीक्षण एवं नाव पर हुआ आकर्षक SVEEP मतदाता जागरूकता अभियान,आस्था और लोकतंत्र का अद्भुत संगम।

rktvnews

भारत और फ्रांस की नौसेनाएं द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के 23वें संस्करण – वरुण 2025 के लिए तैयार।

rktvnews

चतरा:डायन प्रथा जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment