RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागपत के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय कला प्रदर्शनी कला संस्कृति और नवाचार महोत्सव का किया शुभारंभ।

बागपत/उत्तर प्रदेश 24 अगस्त।राज्य शैक्षिक एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागपत के संयुक्त तत्वाधान में आज दो दिवसीय कला प्रदर्शनी कला संस्कृति और नवाचार महोत्सव का शुभारंभ डायट बागपत में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।उनके द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा की गई और सभी शिक्षकों परिषदीय, बेसिक और कला अनुदेशकों की कलाकृतियों का अवलोकन किया, उन्होंने कार्यक्रम के और समस्त सहयोगियों की और उपस्थित सभी कलाकारों को प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम की नोडल और संयोजक रीता रानी द्वारा कार्यक्रम की जानकारी दी गई और बताया गया कि गत वर्ष इस तरह के आयोजनों को करवाने की शुरुआत एससीईआरटी लखनऊ द्वारा की गई थी उस समय बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा हर जनपद में इस तरह के आयोजनों को करवाने की इच्छा व्यक्त गई थी इसी क्रम में जनपद बागपत में दो दिवसीय कला संस्कृति एवं नवाचार महोत्सव के अंतर्गत कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका आज पहला दिन था आज पूरे जनपद के 51 शिक्षकों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की माध्यम और विषय से संबंधित कलाकृतियां थी, जैसे:- मधुबनी बुद्धा पेंटिंग, ऑयल पेंटिंग, वाटर कलर पेंटिंग, मॉडर्न आर्ट, स्कैपुला आर्ट, एंब्रोस पेंटिंग, दृश्य चित्रण’, मंडला आर्ट, कोलाज पेंटिंग, आदि को प्रदर्शित किया गया जोकि शिक्षकों में एक दूसरे के लिए कौतूहल का विषय रहा ।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक , वित्त एवं लेखा अधिकारी, अनुराधा शर्मा प्राचार्य डायट, सचिन कुमार यादव (वरिष्ठ प्रवक्ता) आदि मंचासीन लोगों ने भी प्रदर्शनी को सराहा,अनुराधा शर्मा प्राचार्य डाइट द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों को समय समय पर करवाते रहने की बात कही, इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम सहयोगी नलिनी चंद्रा एवं बृजेश कुमार के साथ अंजलि उपस्थित रहे, कनिष्ठ नरेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाजार समिति स्थित ईवीएम वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

इंदौर:राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं का हुआ सम्मान।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

इंदौर:वरिष्ठजनों के उत्साहवर्द्धन हेतु विशेष कैरम प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment