RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: कोईलवर में रेलवे के जमीन पर वर्षों से बसे भूमिहीन गरीबों को रेलवे विभाग द्वारा हटाने के खिलाफ भाकपा माले की बैठक।

भूमिहीन गरीबों को वैकल्पिक व्यवस्था करें सरकार व प्रशासन, व्यवस्था किए बगैर हटाया तो होगा बड़ा आंदोलन : मनोज मंजिल

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 जून।जिले के कोईलवर स्टेशन से सटे पश्चिम छोर पर रेलवे की जमीन पर वर्षों से बसे गरीब भूमिहीनों को जमीन खाली करने को रेलवे विभाग द्वारा अचानक नोटिस जारी कर दिया गया जिससे कारण लोगों में हड़कंप मच गया।
वही इसकी सूचना मिलते ही भाकपा माले ने त्वरित कार्रवाई के लिए बैठक का आयोजन किया जिसमे केंद्रीय कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक मनोज मंजिल भी शामिल हुए।प्रभावित
लोगों ने बताया कि हमलोग भूमिहीन और गरीब लोग है और यहां वर्षों से बसें है किसी तरह मजदूरी कर अपना और परिवार का भरन पोषण करते हैं।
अगर हमे बिना किसी वैकल्पिप व्यवस्था किए बगैर हटाया गया तो हमलोग सड़क पर आ जाएंगे।
हमारे बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा हम कही के नहीं रहेंगे
वही इनकी बातों को सुन पार्टी सहित नेताओं ने रेलवे विभाग और प्रशासन से मांग किया कि उन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उन्हें वहां से ना हटाया जाए।अगर प्रशासन व्यवस्था नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन होगा
बैठक में भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक मनोज मंजिल बड़हरा विधानसभा प्रभारी नंद जी, कोईलवर प्रखंड सचिव विष्णु ठाकुर, नगर सचिव सह सांसद प्रतिनिधि भोला यादव, टुना कुमार राम, मो मुन्ना अंसारी, विजय माली, सुरेंद्र साह, लालती देवी, विशुन चौधरी, डॉ धमेंद्र चौधरी ,श्याम लाल चौधरी सहित सैकड़ों महिला पुरुष शामिल रहे

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षा एवं संबंधित विभागों को पोलिंग स्टेशनों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rktvnews

राजनीतिक फायदों के लिए बढ़ती नाजायज़ हिरासतें।

rktvnews

भोजपुर:पश्चिमी गुंडी में लगाया गया हेल्थ कैंप सैकड़ों पीड़ित हुए लाभान्वित।

rktvnews

लहर नहीं, कमल की सुनामी है खंडवा ने प्रचंड जीत की ठानी है…: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

साम्राज्यवादी अमेरिका का डर्टी गेम

rktvnews

भोजपुर : जन विश्वास रैली को सफल बनाने के लिए गाँवों का भ्रमण

rktvnews

Leave a Comment