RK TV News
खबरें
Breaking News

गया:कड़ी सुरक्षा के बीच 5 लाइसेंसी मां दुर्गा की मूर्ति दुखहरनी द्वार से कराया गया पास।

देर रात तक सुरक्षा का जायजा लेने के लिए मौजूद रहे डीएम व एसएसपी।

सुरक्षा बलों की भारी थी बंदोबस्ती।

पूरे शांति माहौल में संपन्न हुआ विसर्जन कार्यक्रम।

*जिला पदाधिकारी ने मूर्ति पास करवाने एवं विसर्जन में लगे तमाम पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को धन्यवाद दिया।

RKTV NEWS/गया(बिहार )13 अक्टूब।नवरात्र के मौके पर पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए शहर के 5 लाइसेंसी मां दुर्गा की प्रतिमा दुख हरणी मंदिर द्वार से पास कराया जाता है। इसी क्रम में गया शहर के उत्तरी क्षेत्र के 5 लाइसेंसी प्रतिमा को नवरात्र के विजयदशमी के दिन रात्रि को दुखहरणी द्वार से पास कराया गया। यह सिलसिला शनिवार की देर रात तक 01 बजे तक चलता रहा। प्रतिमा दुखरनी द्वार से होते हुए जामा मस्जिद से गुजरती है। इसे लेकर यहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बंदोबस्ती की गई थी।
ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एस एम और वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती इस स्थल पर मौजूद थे। दोनों पदाधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से दुखहरणी मंदिर द्वार से प्रतिमा बारी बारी से पास कराया गया। जिला पदाधिकारी देर रात 01:00 बजे तक इस स्थल पर मौजूद रहे। मूर्ति पास कराने को लेकर बारीकी से नजर बनाए रखें ताकि सामाजिक सद्भाव और शांति बना रहे।जिला पदाधिकारी की मौजूदगी रहने से उनके अधीनस्थ पदाधिकारी भी उत्साहित रहे। ऐसे तो दुखहरणी मंदिर द्वार से पास कर जामा मस्जिद के समीप पदाधिकारी मौजूद रहे , लेकिन प्रतिमा पास होने में थोड़ी सी भी विलंब होने पर खुद जिलाधिकारी एव एसएसपी अपने स्थान से उठकर आम लोगों के बीच चले जाते। उन्हें समझाते और जल्दी-जल्दी प्रतिमा को आगे बढ़ाने का आग्रह कर रहे थे। डीएम के प्रयास को समाज के सभी लोगों ने सराहना की है। जब तक अंतिम प्रतिमा दुखहरणी मंदिर द्वार से पास नहीं हुआ तब तक जिलाधिकारी एव एसएसपी वहां पर मौजूद रहे। प्रतिमा पास कराते समय डीएम अपने जगह से उठकर अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों की हौसला अफजाई के लिए वहां पहुंच जाते। करीब 4 घंटे की मशक्कत जिला पदाधिकारी के अथक प्रयास के बाद शांतिपूर्ण तरीके से दुखरनी मंदिर द्वार से मां दुर्गा की 5 प्रतिमाएं पास कराई गई। इस पूरे कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस उपाधीक्षक पीएन साहू, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता राजस्व, ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, कोतवाली थाना के साथ-साथ काफी संख्या में सुरक्षा बल के जवान और सामाजिक कार्यकर्ता एवं मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिनमे मुख्य रूप से नूरानी जी, मोती करीमी, कमांडर जी, अनिल स्वामी, अनंत धीश अमन, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार उर्फ टिबलु सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद संतोष सिंह, साहजी कमर, बृजनंदन पाठक, अंकुश बग्गा सहित अन्य पूजा पंडाल के पर्याप्त वोलेंटियर्स उपस्थित थे।
जानकारी हो कि गया शहर के उत्तरी क्षेत्र के दुख हरणी मंदिर, तुतबाड़ी, नई गोदाम, गोल पत्थर और झीलगंज में स्थापित लाइसेंसी प्रतिमा दुखरनी मंदिर द्वार से पास पास होती है।

Related posts

भोजपुर:जीवनपर्यंत गुरु की आवश्यकता रहती है:शिवदास सिंह

rktvnews

भोजपुर : चौथी पुण्य तिथि पर याद किये गये शहीद नायब सूबेदार मनोज कुमार! पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौसा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

दुमका: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खिजुरिया स्थित अपने आवास पर आम जनता से की मुलाकात,विभिन्न समस्याओं से हुए अवगत।

rktvnews

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर जिलाधिकारी ने स्कूली छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:पिकनिक स्पॉट पर पानी में डूबने से होने वाले दुर्घटना को देखते हुए किया गया मॉकड्रिल का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment