RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: पूजा पंडाल में बाइक सवारों ने चलाई गोलियां,चार घायल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 अक्टूबर। स्थानीय नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग ,निगम के रैन बसेरे के समीप स्तिथ पूजा पंडाल में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आज सुबह फायरिंग की गई जिसमे चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु बाबू बाजार स्तिथ एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर के इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पूजा पंडाल में समिति के सदस्यों संग कुछ लोग बैठे थे। इसी बीच सुबह बाइक सवार अपराधियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से समिति के तीन सदस्यों के अलावा एक अन्य घायल हो गया। घायलों में अरमान अंसारी,सुनील कुमार यादव,रौशन कुमार,सिपाही कुमार बताए जा रहे है।
उक्त गोलीबारी की घटना की जानकारी पर भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने घटना स्थल पहुंच स्तिथि का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सहायक पुलिस अधीक्षक और नवादा थाना अध्यक्ष भी मौजूद थे।
पुलिस द्वारा बताया गया की गोलीबारी में शामिल अभियुक्तों की पहचान कर ली गई और उनकी गिरफ्तारी हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है जो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही है।गोलीबारी की घटना को लेकर जहां आपसी रंजिश की चर्चा है वहीं घायल हुए समिति सदस्य सुनिल कुमार यादव ने गोलीबारी की घटना के कारणों के बारे में अनभिज्ञता जताई है।

Related posts

उज्जैन:भूतड़ी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक बाढ़ग्रसित क्षेत्र के पीड़ित परिवारों से मिलकर समस्याओ से अवगत हुए।

rktvnews

गेहूं और जौ उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत घटाना भी जरूरी: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला नक्सली सुनीता के आत्मसमर्पण पर पुलिस बल को दी बधाई।

rktvnews

खैरागढ़:स्कूलों में संगीत शिक्षा की अनिवार्यता को लेकर शिक्षा मंत्री से मिलीं कुलपति डॉ. लवली शर्मा।

rktvnews

गोपालगंज:गणतंत्र दिवस समारोह, 26 जनवरी, 2024 के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment