RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर जिलाधिकारी ने स्कूली छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया अभियान का शुभारंभ।

सारण/छपरा 22 सितम्बर।आज जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा 22 सितंबर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन कन्या विद्यालय छपरा में दीप प्रज्वलित कर एवं छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में छात्राओं को कृमि नाशक दवा के सेवन से होने वाले लाभ के संबंध में बताया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा छात्राओं से संवाद कर पूछा गया कि कृमि मुक्ति दिवस आयोजित करने का क्या उद्देश्य है। कृमि के शरीर में रहने से क्या दुष्प्रभाव एवं बीमारियां होती है। उनके द्वारा बताया गया कि कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल के सेवन से शरीर कृमि मुक्त हो जाता है। इससे हम जो पौष्टिक आहार लेते हैं,उसका अवशोषण शरीर पूरी तरह से होता है इससे हमारे शरीर को पूरी ऊर्जा मिलती है एवं हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। कृमि हमारे आंत में रहते हैं एवं मानव रक्त का सेवन करते हैं जिससे शरीर में खून की कमी हो जाती है। कृमि नाशक दवा के सेवन से शरीर में मौजूद कृमि समाप्त हो जाते हैं एवं एनीमिया से बचाव होता है।
कार्यक्रम में प्रभारी सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक उपस्थित थे।

Related posts

मानसून सत्र 2025 की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वक्तव्य।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने खुद उठाया झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश।

rktvnews

उत्तराखण्ड:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मण्डल की 247वीं बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी द्वारा आयोजित फैंसी मैच में मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल।

rktvnews

भोजपुर:गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा रमना मैदान में किया गया झंडोत्तोलन।

rktvnews

भोपाल:किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment