RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौसा का औचक निरीक्षण।

RKTVNEWS /बक्सर (बिहार)06 जुलाई।जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौसा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि उक्त अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मियों का नाम एवं मोबाइल नम्बर पालीवार सहित प्रदर्शित नहीं किया गया है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चौसा को निर्देश दिया गया कि अस्पताल भवन के मुख्य गेट पर या दृष्टिगोचर स्थान पर रोस्टर के अनुसार चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मियों का नाम एवं मोबाइल नम्बर के साथ र्बोड पर अंकित कराना सुनिश्चित करेंगे।
अस्पताल भवन एवं परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चौसा को निर्देश दिया गया कि संबंधित सफाई एजेंसी से स्पष्टीकरण करना सुनिश्चित करेंगे।
रोस्टर अनुसार चिकित्सकों की उपस्थिति के संबंध में निरीक्षण करने पर पाया गया कि कुल 02 चिकित्सक का पदस्थापन है। किंतु निरीक्षण के क्रम में एक ही चिकित्सक उपस्थित पाये गये। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चौसा एवं सिविल सर्जन बक्सर को निर्देश दिया गया कि संबधित अनपुस्थित चिकित्सक एवं लैब टेक्निशियन से कारण पृच्छा करें कि किस कारण से उक्त चिकित्सक एवं लैब टेक्निशियन अनुपस्थित है।
पूरे अस्पताल भवन में मरीजों के सहुलियत हेतु कहीं भी हेल्प डेस्क या MAY I HELP YOU कांउटर की स्थापना नहीं की गई है। जिसके कारण इलाज हेतु आये हुए मरीजों को अनावश्यक कठिनाईयों का सामना करना पड सकता है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चौसा को निर्देश दिया गया कि मरीजों के सहुलियत हेतु हेल्प डेस्क का निर्माण कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अस्पताल परिसर में शिकायत पेटी लगाने का भी निर्देश दिया गया।

Related posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी उपचुनाव में सोनू राय की जीत पर कांग्रेस ने दी बधाई।

rktvnews

रीवा में जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 एक टिकाऊ भविष्य की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयास।

rktvnews

पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफर ब्लास्ट की घटना पर आइलाज की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने जताया दुःख।

rktvnews

पावरग्रिड ने वित्त वर्ष 2024 में समेकित आधार पर 15,573 करोड़ रुपये का कर पश्चात मुनाफा कमाया और 46,913 करोड़ रुपये की कुल आय अर्जित की।

rktvnews

Leave a Comment