
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 अक्टूबर। आज भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा तरारी प्रखंड- सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सेवा पुस्तिका, अनुक्रमणिका पंजी, आगत, निर्गत पंजी की जाँच की गई। जांच के दौरान सभी कर्मचारियों को संचिका,विभिन्न पंजी एवं अन्य सभी स्वच्छ संचालन करने का निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा जीविका भवन,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, WPU का भी निरीक्षण किया गया।साथ ही अंचलाधिकारी तरारी से भूमि सुधार से संबंधित आधार सीडिंग, परिमार्जन एवं अतिक्रमण से संबंधित अद्यतन जानकारी ली गई तथा उन्हें आधार सीडिंग एवं परिमार्जन संबंधित मामले में तेजी लाने का निदेश दिया।
