RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: आरा रेलवे स्टेशन से महिला चोर गिरफ्तार,सोने चांदी के आभूषण रखे पर्स को उड़ाते पकड़ी गई रंगे हाथ।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)09 अक्टूबर। आज आरा स्टेशन से यात्री महिला के बैग से पर्स निकालते महिला चोर को गिरफ्तार किया गया है।प्राप्त जानकारी अनुसार सारण जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत अमर छपरा निवासी अंजेस कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी परिवार के साथ आरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इसी बीच त्योहारी भीड़ का फायदा उठाकर उनके बैग का चैन खोल महिला चोर ने सोने चांदी के करीब डेढ़ लाख के रखे गहनों के पर्स को निकाल लिया। प्रियंका कुमारी को जब इसका आभास हुआ तो उक्त महिला चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और शोर मचाया। इस दौरान स्टेशन पर गस्ती कर रही आरपीएफ और जीआरपी के पुलिस कर्मियों ने उक्त महिला चोर की जब विधिवत तलाशी ली तो उसके पास से प्रियंका कुमारी के गहने बरामद किए गए । रेल थाने ने उक्त महिला को गिरफ्तार करते हुए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तार महिला प्रिया कुमारी पीरो थाने के पीरो बस स्टैंड के नजदीक रहने वाले अजय कुमार की पत्नी बताई जाती हैं।

Related posts

चितौड़गढ़:निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षकों ने किया मीडिया सेंटर एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण!सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं विज्ञापन अधिप्रमाणन को लेकर दिए निर्देश।

rktvnews

अभिनेत्री गुल पनाग, बॉक्सर स्वीटी बूरा ने सड़क सुरक्षा का आग्रह किया; राष्ट्रव्यापी ‘साइकिल पर फिट इंडिया रविवार’ का नेतृत्व किया।

rktvnews

भोजपुर:40 वर्षो से विरान पड़े शिव मंदिर में की गई पूजा अर्चना! महा शिवरात्रि पर तीन दिवसीय भागवत कथा का होगा आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ़:खेल सप्ताह का चौथा दिन; लंबी कूद, दौड़, रिले दौड़ के हुए मुकाबले!13 जनवरी को होगा खेल सप्ताह का समापन।

rktvnews

ठिठुरन भरी शितलहर मे कांपती जिन्दगी, अलाव के नाम पर आरा नगर आयुक्त की भारी अनियमितता व लूट:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:वारंटी व शराबी गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment