RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ ध्वजारोहण

सूचना-प्रौद्योगिकी के इस दौर में मनुष्यता को बचाना बड़ी चुनौती : नूपुर ठाकुर, प्रधानाचार्या

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 अगस्त।आज स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल, मील रोड परिसर में काफी धूमधाम से स्वाधीनता दिवस मनाया गया।
80 वें स्वाधीनता दिवस के इस मौके पर बच्चों, परिजनों और शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों की सम्मानित उपस्थिति में विद्यालय प्रधानाचार्या नूपुर ठाकुर ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। प्रधानाचार्या ने सबसे पहले उपस्थित सभी अतिथियों व परिजनों को स्वाधीनता के इस पावन वर्षगाँठ पर शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि हम आजाद भारत के लोग इस दिवस के महत्व को समझते हैं। हमारे पुरखों के बलिदानों की बदौलत प्राप्त यह अवसर आज हमारे लिए जहाँ गर्व व गुमान बन गया है, वहीं प्रत्येक चुनौतियों का आसानी से सामना करने की ताकत भी देता है। हमें इसके सम्मान को बरकरार रखने के लिए इसकी एकता-अखंडता, सर्वधर्म संप्रभुता, अधिकार-कर्तव्यों का पालन करना होगा। खासकर विद्यार्थियों को जश्ने-आजादी के इस मौके पर यह सीख लेनी चाहिए कि सूचना-प्रौद्योगिकी के इस दौर में भी मनुष्यता बची रहे, हम एक दूसरे के मान-सम्मान की रक्षा कर सकें। देश की प्रतिष्ठा को और उन्नत बनाएँ!
इस अवसर पर बच्चों द्वारा कई महत्वपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। बच्चों ने अपने गीत-संगीत-नृत्य के सहारे देश के अमर शहीदों को श्रद्धाँजलि दी। छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों के साथ-साथ विद्यालय की नेशनल आवार्ड विनर योगा टीम की प्रस्तुति देख लोग हैरत में रह गए। अंतत: डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के विजेताओं को मेडल पहनाकर प्रधानाचार्या द्वारा सम्मानित किया गया और आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन कक्षा पाँचवी के छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे के सहयोग से किया।

Related posts

रामगढ़: गुमशुदा मूकबधिर बालक को परिजनों को किया गया सुपुर्द।

rktvnews

कई किसानों की आय दोगुनी हुई- संसद में शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किशोर कुणाल के निधन पर जताया शोक।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ पर्यटन के नये अवसर बढ़ेंगे:उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भाकपा (माले) का धरना व प्रदर्शन।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्चस्तरीय बैठक में की कृषि क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment