
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 मई। शनिवार को आरा के रंगकर्मियों ने सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले पुनः नुक्कड़ नाटक श्रृंखला को प्रारम्भ किया। इसे ” विकेंड नुक्कड़ मुद्दा ” का नाम दिया गया है।इसके अंतर्गत सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को स्थानीय व देश विदेश के मुद्दों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संध्या समय स्टेडियम गेट, रमना मैदान में, रंग दर्शकों के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। ग्रामीण महिला इंदु राय द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ।मुख्य अतिथि मुंबई से पधारें रंगमंच, फ़िल्म व धारावाहिक के प्रसिद्ध अभिनेता लकुश सिंह ने कहा कि नुक्कड़ नाटकों से एक अभिनेता परिपक्व होता है। नुक्कड़ नाटक बिना किसी रंगमंचीय सुविधा के होता है। इनमे हम कुछ छुपा नहीं पाते।दर्शकों को सब कुछ दिखता है।सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संजय राय ने कहा कि कोरोना के बाद से नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम बंद हो रखा था। इसे नये अंदाज में पुनः शुरू किया जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी अभय विश्वास भट्ट ने किया।युवा रंगकर्मी साहेब लाल यादव द्वारा लिखित व निर्देशित नुक्कड़ नाटक ” ई कइसन वियाह ” की प्रस्तुति की गईं।शादियों में दिखावे के लिए हो रही फिजूलखर्ची को मुद्दा और पनप रही अपसंस्कृति को भी दिखाया गया। नाटक की मुख्य भूमिकाओं में वरीय महिला रंगकर्मी आरती देवी,चर्चित रंगकर्मी लड्डू भपाली, वरिष्ठ रंगकर्मी अम्बुज राजा, वीरेंद्र ओझा ‘ बम ‘, करण कुमार, राजा कुमार व साहेब लाल यादव रहें. नाटक में संगीत दिया अंजनी कुमार ने. धन्यवाद ज्ञापन लड्डू भोपाली ने किया।कार्यक्रम में शामिल लोगों में मुखिया परमानन्द प्रेमी, रंगकर्मी सरफराज अहमद, तबला वादक सूरज कांत पाण्डेय, रंगकर्मी सुधीर शर्मा, सुशील कुमार, राहुल श्रीवास्तव, आलोक कुमार, डॉ पंकज भट्ट आदि शामिल रहें।
