RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

श्रीलंका में भी पहुंचा भारतीय कैंपा।

RKTV NEWS/बेंगलुरु(कर्नाटक )13 अगस्त। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने श्रीलंका में भारतीय बेवरेजज ब्रांड कैंपा को लॉन्च कर दिया है। इसके लिए कंपनी ने एलिफेंट हाउस ब्रांड के निर्माता, सीलोन कोल्ड स्टोर्स के साथ हाथ मिलाया है। अब श्रीलंकाई उपभोक्ताओं भी किफायती दामों पर कैंपा का आनंद ले सकेंगे। श्रीलंका में कैम्पा पोर्टफोलियो में कैम्पा कोला, लेमन, ऑरेंज और कैम्पा एनआरजी गोल्ड बूस्ट और बेरी किक जैसी एनर्जी रेंज शामिल होंगी। 250 मिलीलीटर की बोतल का दाम ₹100/- रखा गया है। इससे पहले पिछले साल फरवरी में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने एलिफेंट हाउस बेवरेजेज को भारतीय बाजार में सफलतापूर्वक उतारा था।
इस साझेदारी पर रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक, श्री केतन मोदी ने कहा: “हम अपने मूल्यवान साझेदार एलिफेंट हाउस बेवरेजेस के साथ श्रीलंकाई बाज़ार में प्रवेश करने को लेकर उत्साहित हैं। कैंपा एक पुराना भारतीय ब्रांड है जिसकी स्थापना 50 साल से भी पहले हुई थी और जिसे आज भी उपभोक्ताओं का प्यार मिल रहा है। हम दीर्घकालिक निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस क्षेत्र में तीव्र विकास की अपार संभावनाएँ देखते हैं। ग्राहकों को उचित और किफ़ायती कीमतों पर बेहतरीन और वैश्विक गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने का हमारा एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है।”
श्रीलंका की सीलोन कोल्ड स्टोर्स दरअसल जॉन कील्स समूह की सहायक कंपनी है। कैंपा के लॉन्च पर जॉन कील्स कंज्यूमर फ़ूड्स सेक्टर के अध्यक्ष, दामिंदा गमलाथ ने कहा, “हमें श्रीलंका में कैंपा बेवरेजेस लाने के लिए अग्रणी वैश्विक समूह रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ सहयोग करने पर गर्व है। यह साझेदारी उपभोक्ताओं को उच्च-गुणवत्ता वाले, विविध पेय विकल्प प्रदान करने के हमारे समर्पण को दर्शाती है।

Related posts

मजदूर दिवस: एक दिन सम्मान, साल भर अपमान।

rktvnews

1,546 एनसीसी कैडेट दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में बारह दिनों के थल सैनिक शिविर में भाग लेने के लिए तैयार।

rktvnews

पटना मेट्रो स्टेशन पर लगेगा सोलर एनर्जी पैनल।

rktvnews

गाँवों के विकास से ही देश का विकास संभव : तेजस्वी यादव

rktvnews

नई दिल्ली:गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएँ।

rktvnews

भोजपुर: दबे कुचलों की आवाज बनेगी जनसुराज : अशोक मानव

rktvnews

Leave a Comment