RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: बचरी कॉलेज पिरो में कैंपस प्लेसमेंट।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)2 अक्टूबर।मंगलवार को ब्रह्मर्षि सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय बचरी पीरो में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया।जिसमे तीस अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव डॉ०एन०एम०ठाकुर,संचालन शिक्षक प्रतिनिधि डॉ०धर्मेंद्र पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०निर्मल राय ने किया ।उक्त अवसर पर चयनकर्ता लर्नेट स्किलनेट्स कंपनी की ओर से प्रबंधक ज्योति प्रकाश सिन्हा, प्लेसमेंट संयोजक सत्यप्रकाश,आकांक्षा , शैलेंद्र सिंह एवं हर्षिका ने भाग लिया।प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ०जी राय ने बताया प्रथम चरण में 20 सितबर को आयोजित प्लेसमेंट सेल में लर्नेट स्किलनेट कंपनी द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा महाविद्यालय में लिया गया था। जिसमे लगभग 73 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था ।उक्त परीक्षा में 45 अभ्यर्थी सफल हुए।दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का अंतरविक्षा हुआ जिसमे 30 अभ्यर्थियों का चयन किया गया । जिन्हें नौकरी हेतु आज नियुक्ति पत्र प्रदान की गई।
वही प्लेसमेंट सेल के सह समन्वयक अभिषेक राय ने बताया की अंतरविक्षा में सफल अभ्यर्थियों को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव द्वारा उत्कर्ष बैंक, एक्सिस बैंक, एच०डी०एफ०सी०बैंक जस्ट डायल रिलायंस,एयरटेल, वोडाफोन, सत्य माइक्रो कैपिटल में प्रति वर्ष लगभग 2.5 लाख से 3.5 लाख के पैकेज पर नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।
महाविद्यालय के सचिव डॉ०एन०एम०ठाकुर ने युवाओं को रोजगार देकर आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए कंपनी के निदेशक को धन्यवाद दिया।असफल अभ्यर्थियों के प्रति भी संवेदना व्यक्त करते हुए पुनः नई कंपनी के द्वारा कैंपस प्लेसमेंट सेल का आयोजन करने का आश्वासन दिया । वही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०निर्मल राय ने कहा की महाविद्यालय कौशलपूर्ण युवाओं को स्वावलंबी और रोजगार दिलाने के लिए पूरे तरह से प्रतिबद्ध है।आगामी दिनों में भी विभिन्न प्रकार के कंपनियों द्वारा रोजगार के दृष्टिकोण से ऐसा कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा।वही मीडिया प्रभारी विकास ने बताया की उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Related posts

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के विचारों के विपरीत है वर्तमान दौर की राजनीति: सांसद, सुधाकर सिंह

rktvnews

बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के द्वारा वाद संख्या 201/2024 का किया समाधान।

rktvnews

विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय छात्रों की 75% उपस्तिथि की अनिवार्यता की न करें अनदेखी: प्रधान सचिव ,राज्यपाल

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भुट्टा महोत्सव का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर : सनातन धर्म दुनिया में सर्वश्रेष्ठ : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कोयला खदानों के शीघ्र संचालन के लिए त्वरित अन्वेषण की दिशा में एक और कदम उठाया।

rktvnews

Leave a Comment