RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बाढ़़ राहत की तैयारी की समीक्षा बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई।बड़हरा में लगातार गंगा नदी मे बढ रहे जलस्तर से बाढ़ की समस्या बढ रही है। बड़हरा मे संभावित बाढ़ को देखते हुए बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बड़हरा प्रखंड कार्यालय मे प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ तैयारी की समीक्षा बैठक किए।
बड़हरा विधायक द्वारा बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारी से गंगा नदी मे बढ रहे जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी वाराणसी और इलाहाबाद मे जलस्तर कम हुआ है,लेकिन यहाँ दो दिन बाद ही जलस्तर कम होगा।बाढ़ की संभावना है। तटवर्ती कुछ गाँवो मे बाढ़ का पानी समा गया है। नेकनामटोला, सिरसिया सहित अन्य तटवर्ती गाँवो मे पानी घुसने के कारण गाँव वालो का आवागमन बंद हो गया है।
बड़हरा विधायक ने अंचलाधिकारी से नाव की उपलब्धता की जानकारी लिया और छोटी नाँवो की संख्या बढाने का निर्देश दिया।नेकनामटोला, सिरसिया सहित प्रभावित गाँवो में जल्द नांव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बड़हरा विधायक ने चिकित्सा पदाधिकारी से चिकित्सा कैंप लगाने का निर्देश दिया। एसडीआरएफ की तैनाती का निर्देश दिया गया।
बड़हरा विधायक ने बड़हरा विकास पदाधिकारी से सभी तैयारियां पूरी कर लेने का निर्देश दिया। पशु चारा जल्द स्टोर करने और राहत शिविर की तैयारी का निर्देश दिया।
मौके पर बड़हरा विधायक द्वारा जिलाधिकारी से फोन पर बात कर पाँलीथीन,,राशन आदि की उपलब्धता की बात कहा।
बैठक म़े प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहित भारद्धाज, अंचलाधिकारी नवनीत सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी अरबिंद कुमार, बाढ नियंत्रण सहायक अभियंता दीपक,रामाशंकर, कमलेश कुमार, अजय कुमार,लालबाबु,बीस सूत्री अध्यक्ष शुभम पांडेय,संतोष सिंह संटु,हरेराम चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,रघुवीर सिंह आदि थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 15 मार्च 24

rktvnews

पटना:राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत ONORC के तहत राज्य के अंदर तथा बाहर किसी भी जनवितरण प्रणाली से पात्र लाभुक खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं: लेसी सिंह

rktvnews

‘इन कन्वरसेशन’ में युवा फिल्म निर्माताओं ने ‘कहानी कहने के जुनून’ पर आधारित चुनौतियां के बारे में विचार-विमर्श किया।

rktvnews

पटना:सहाय सदन मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में जाँच एवं दवा वितरित।

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर जिलाधिकारी ने अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

नई दिल्ली:लोक सभा अध्यक्ष और सांसदों ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment