RK TV News
खबरें
Breaking Newsविज्ञान

भोजपुर:युवा वैज्ञानिक डॉ आनंद अभिषेक भारत सरकार की शोध संस्था सीएसआईआर- से हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 अक्टूबर।प्रकाशपुरी आरा के युवा वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक आनंद को भारत-सरकार द्वारा शोध के क्षेत्र में सम्मान मिलना इस जनपद के लिए गौरव की बात है। बताते चले की इसी शहर के डीएवी भी से लेकर दिल्ली तक की पढ़ाई करने वाला यह युवा वैज्ञानिक अवकाश प्राप्त प्रो विनोद कुमार सिंहा के पुत्र हैं।इनहोने 2012 में पिलानी राजस्थान में साइंटिस्ट के पद पर अपनी सेवा प्रारंभ की थी।
रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की शोध इकाई डीआरडीओ- डीआईबीईआर ,हलद्वानी, उतराखंड के हीरक जयन्ती के अवसर पर आयोजित “किसान जवान विज्ञान मेला 2023” मे सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार उनकी टीम द्वारा विकसित “अक्षय ऊर्जा से चलित डीसी सूक्षमग्रिड प्रणाली” के लिए दिया गया है। डॉ अभिषेक भारत सरकार के शोध संस्था सीएसआईआर-सीरी,पिलानी, राजस्थान में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है। उन्हे 15 अक्तूबर 2023 को हलद्वानी मे डॉ यू के सिंह, महानिदेशक ( लाइफ साइंस) डीआरडीओ द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान से जनपद में खुशी का माहौल है।

Related posts

भोजपुर:मोटरसाइकिल समेत 15 लीटर देशी महुआ शराब संग युवक गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरा होने पर किया गया पूजा व हवन! शाहपुर के कुंङवा शिव मंदिर मे हुई पूजा अर्चना।

rktvnews

चैत्र नवरात्र को लेकर मां आरण्य देवी मंदिर में उमड़ी रही भीड़।

rktvnews

दरभंगा:आम सभा, रैली/जुलूस, लाउडस्पीकर, वाहन के प्रयोग की अनुमति तथा गैर-वाणिज्यिक, सुदूर, हवाई अड्डों/हेलीपैड आदि की उपयोग की स्वीकृति/अनुमोदन हेतु एकल खिड़की व्यवस्था को किया गया स्थापित।

rktvnews

मिस्र के काहिरा एयर बेस में आयोजित एक्सेरसाइज ब्राइट स्टार-23 में भारतीय वायु सेना ने भाग लिया।

rktvnews

चतरा:वनाधिकार अधिनियम एवं वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment