RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा द्वारा गाँधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के साथ सेवा पखवाड़ा का समापन।

बड़हरा मे विधायक द्वारा अस्पताल मे झाडू लगा कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस से 02 अक्टुबर गाँधी जयंती तक चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन गाँधी जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम, स्वच्छता कार्यक्रम और विभिन्न सेवा कार्यो के साथ हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे आरा जय प्रकाश नारायण स्मृति स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह बड़हरा अस्पताल परिसर मे स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगा कर सफाई किए।इसके साथ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर गाँधी जी को नमन किए।उक्त अवसर पर उन्होनें महात्मा गाँधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए गाँधी जी को भारत का निर्माता बताए।साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को विश्व नेता बताते हुए आधुनिक भारत के शिलपकार बताएँ।उन्होने कहा यह देश गाँधी जी के साथ साथ नरेंद्र मोदी को भी याद रखेगा। देश को विकसित बनाने के स़कल्प कू साथ प्रधानमंत्री जी द्वारा देश मे चतुर्मुखी विकास हो रहा है। उन्होने अस्पताल मे सुविधा बढाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम मे ईं. धीरेन्द्र सिंह,करोड़पति सिंह,संटु सिंह,शैलेश कुमार गुड्डू, उज्जवल सिंह आदि थे।
वहीं शाहपुर मे पूर्व विधायक मुन्नी देवी,भुवर ओझा,सभी मंडल अध्यक्ष,जगदीशपुर मे मिथिलेश कुशवाहा, प्रहलाद राय,उदय प्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष,तरारी मे पूर्व विधायक सुनील पांडेय,राजकुमार कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष,अगिआँव मे सूर्यकांत पांडेय,ज्योति कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष,संदेश मे पूर्व विधायक संजय टाईगर, कौशल विद्यार्थी, रामदिनेश यादव,संतोष चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष आरा मे नगर टीम द्वारा स्वच्छता अभियान, गाँधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि, फल वितरण सहित अन्य सामाजिक सेवा कार्य किए गए।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा जानकारी दी गई कि चार अक्टुबर को प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का जिला मे पहली बार आगमन हो रहा है।इस दौरान कोईलवर और भाजपा जिला कार्यालय मे भव्य स्वागत कार्यक्रम होगा।

Related posts

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने मवीकला आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण।

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छपरा वासियों ने निकाली मतदाता जागरूकता साइकिल रैली।

rktvnews

झारखंड: रामगढ़:आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर 22- बड़कागांव एवं 23- रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन संबंधी मीडिया मॉनिटरिंग कोषांग की भारत निर्वाचन आयोग से आए प्रेक्षकों ने की औचक निरीक्षण।

rktvnews

पटना: पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से मिले प्रणव अडानी।

rktvnews

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए की दी प्रशासकीय स्वीकृति।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने किया आम महोत्सव-2025 का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment