RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: महापौर ने किया सरत जैन मेमोरियल बिहार राज्य अंडर 15 ओपन औऱ बालिका शतरंज चैंपियनशिप का उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)2 अक्टूबर। मंगलवार को ऑल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में भोजपुर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित औऱ मुख्य प्रायोजक डॉ स्मिता, सह प्रायोजक डॉ रूंगटा क्लिनिक, आनन्द हॉस्पिटल श्री मैना सुन्दर धर्मशाला औऱ अल हफ़ीज़ कॉलेज आरा द्वारा सरत जैन मेमोरियल बिहार राज्य अंडर 15 ओपन औऱ बालिका शतरंज चैंपियनशिप का उद्घाटन मेयर इंदु देवी द्वारा चाल चलकर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री मैना सुन्दर धर्मशाला के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार जैन, धर्मशाला प्रभारी दीपक प्रकाश जैन, धीरेंद्र चंद्र जैन, अभिषेक जैन, संरक्षक शुभ्रज सौम्य उपस्थित रहे। मेयर इंदु देवी ने कहा की शतरंज का खेल बच्चो को मानसिक रूप से मजबूत बनता है। उन्होंने सरत जैन के सामाजिक कामों की प्रशंसा की औऱ उनकी कमी आरा वासियो को महसूस हो रही है। कार्यक्रम का स्वागत निशि जैन मंच संचालन सचिव डॉ मो सैफ अध्यक्षता डॉ के एन सिन्हा धन्यवाद ज्ञापन डॉ एस के रूंगटा के द्वारा किया गया।संघ के सचिव डॉ मो सैफ ने बताया की इस चैंपियनशिप में पुरे बिहार से 130 बालक औऱ 36 बालिका खेल रही है। निर्णायक की भूमिका में इंटरनेशनल आर्बिटर नन्द किशोर श्रीवास्तव सह निर्णायक शाहिद हुसैन, इकबाल आलम, रंजन कुमार सिन्हा, बीरेंद्र कुमार उपाध्याय,निधि कुमारी है।

Related posts

उत्तराखंड; 02 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट,फूलों से की गई भव्य सजावट।

rktvnews

देहरादून:मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में सचिव समिति की बैठक ली।

rktvnews

हर महीने एक सौ पौधारोपण करेगा यूथ हॉस्टल:डा एस के रूंगटा

rktvnews

परिवार के भीतर यौन शोषण के शिकार बच्चों को समर्थन और समझ की जरूरतः जस्टिस हिमा कोहली

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में राजस्व महाअभियान के सफल संचालन हेतु संचालन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में जिला स्तर पर गठित सभी नोडल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ कोषांग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

rktvnews

Leave a Comment