RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

प्लस टू विद्यालय सहजौली की छात्राओं ने किया विद्यालय में तालाबंदी व सङक जाम।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सहजौली गांव स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय सहजौली की छात्राओं ने विद्यालय में इंटर की पढ़ाई नहीं होने से आक्रोशित  होकर विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया और शाहपुर-करनामेपुर सड़क को जाम कर दिया। जिससे इस सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। लिहाजा दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित  छात्राओं का कहना था कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक द्वारा स्कूल के सभी छात्रों एवं छात्राओं को प्रतिदिन विद्यालय आने और पढ़ाई करने की हिदायत देने के बाद से सभी छात्र-छात्राएं विद्यालय में पढ़ने के लिए आ रहे हैं। विद्यालय में प्लस टू के शिक्षक नहीं होने का हवाला देकर इंटर के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो रही है। विद्यालय में इंटर की पढ़ाई नहीं होने के कारण आक्रोशित छात्र-छात्राओं का समर्थन ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भी किया। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर ने घटनास्थल पर पहुंचकर गुरुवार तक इंटर की पढ़ाई की व्यवस्था कराने की बात कही। छात्र-छात्राओं ने कहा कि शिक्षकों से इस बात को कहने पर वे दुर्व्यवहार करते हैं। सड़क जाम की सूचना मिलने पर बीडीओ राकेश कुमार, सीओ श्रेया मिश्रा, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, पुसअनि राजेंद्र कुमार सहित पुलिस बल ने घटना स्थल पर पहुंच कर छात्र-छात्राओं को काफी समझाया बुझाया और गुरुवार तक विद्यालय में प्लस टू की पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था कराने के आश्वासन दिए जाने बाद जाम हटाया गया। इससे अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।

Related posts

रॉयल नेवी के युद्धपोत एचएमएस स्पाई की कोच्चि यात्रा।

rktvnews

भोजपुर:मोटर साइकिल लूटकांड में संलिप्त एक गिरफ्तार।

rktvnews

सामाजिक दायित्व हमारे संस्कार और प्राचीन भारतीय परंपरा का हिस्सा है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 दिसंबर 25

rktvnews

आमार बॉस के सिनेमाघरों में और बोहुरूपी ओटीटी पर आने से शिबोप्रसाद मुखर्जी और नंदिता रॉय को मिली दोहरी खुशी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने व्लादिमीर पुतिन को रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment