RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला स्तरीय सलाहकार समिति की तृतीय तिमाही की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )20मार्च। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (DLCC ) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की उपलब्धि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। जिले के विकास से संबंधित सरकार की प्रायोजित विभिन्न योजनाओं नाबार्ड, पीएलपी 2025-26, किसान क्रेडिट कार्ड, जमा साख, महिला स्वयं सहायता समूह की क्रेडिट लिकेज, पीएमईजीपी की उपलब्धि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आरसेटी के कार्य, स्टैंड अप इंडिया की उपलब्धि एवं एनपीए जैसी विभिन्न बिदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने चालू वित्तीय वर्ष में डेयरी, मत्स्य पालन, बकरी पालन, सूअर पालन, पशुपालन आदि पर जोर दिया। उन्होंने सभी बैंकर्स को जीएम, जिला उद्योग केंद्र से समन्वय स्थापित कर पीएमजीईपी के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा वार्षिक ऋण योजना द्वितीय तिमाही की समीक्षा की गई। सभी बैंकों के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में किसान क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति की समीक्षा की गई तथा किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा बैठक में एलडीएम को निर्देशित किया गया कि वे बैंकों की उप समिति की पूर्ण बैठक कर व योजना बनाकर जमा साख के अनुपात में सुधार लाएं। स्वयं सहायता समूह योजना के तहत क्रेडिट लिकेज की समीक्षा की गई। उपरोक्त तिथियों को बैंकों में एसएचजी को क्रेडिट लिकेज के लिए उपलब्ध कराएंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी आवेदन रिसीव करने से पहले आवेदन को अच्छी तरह से देख लें ताकि उसमें कहीं त्रुटि की संभावना ना हो।

Related posts

चितौड़गढ़:मतदान दिवस पर निजी औद्योगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमों में सवैतनिक अवकाश घोषित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ की मतगणना दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर: जेपी गोलंबर पर अभ्यर्थियों की निर्मम पिटाई ने ताजा की जलियांवाला बाग कांड की यादें : श्रीधर तिवारी

rktvnews

गया:रेरा बिहार द्वारा आयोजित हुआ एक दिवसीय संवेदीकरण-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला।

rktvnews

वैशाली: कलेक्ट्रेट केंपस और पुलिस लाइन, हाजीपुर में किया गया पालना घर का उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर:स्वच्छ और विकसित लोकतंत्र हेतु मतदाताओं को जागरूक होने की है आवश्यकता: रितेश रंजन

rktvnews

Leave a Comment