पटना/बिहार 30 अगस्त। भाई बहन के विश्वास और रिश्ते के पवित्र बंधन पर मनाए जाने वाले त्योहार रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर ऑल इंडिया अभिवावक संघ अध्यक्ष राकेश रॉय ने बिहार के सभी जिलावासियों व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा की बहन भाई के कलाई में सिर्फ एक डोर ही नहीं बांधती बल्कि वो स्नेह है जो जीवन भर साथ निभाने का भरोसा दिया जाता है। सभी भाई से मैं राकेश रॉय ऑल इंडिया अभिभावक संघ अध्यक्ष सह आरटीआई कार्यकर्ता अनुरोध और प्रार्थना करता हूं की आप समय निकाल कर आज के दिन अनाथालय या वृद्धा आश्रम जरुर जाएं और अपनी खुशी उनके साथ बाट कर उन्हें भी आनंद प्रदान करें और खुद भी आनन्दित हों।
