RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:एसबी कालेज में संगोष्ठी सह भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)2 अक्टूबर। 1 अक्टूबर को एस बी कॉलेज आरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 तथा स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय संगोष्ठी सह भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसका मुख्य विषय था गांधीवादी दर्शन के विभिन्न आयाम विशेष कर स्वच्छता के संदर्भ में, साथ ही साथ महाविद्यालय में एक स्वच्छता अभियान भी स्वयं सेवकों द्वारा चलाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डॉक्टर पूनम कुमारी ने की, कार्यक्रम का शुभारंभ इतिहास विभागअध्यक्ष सह कार्यक्रम पधाधिकारी डॉ अभिनव आनंद ने की। डॉ आनंद ने आधुनिक परिपेक्ष में गांधीवादी दर्शन का महत्व को रेखांकित किया । महाविद्यालय की शिक्षक संघ कीअध्यक्ष डॉक्टर कनक लता ने बताया कि स्वच्छता की शुरुआत अपने घर से करें।गांधियन दर्शन के विभिन्न आयाम मुख्यतः स्वच्छता के संदर्भ में विषय को ऊपर छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें करुण कुमार पांडे को प्रथम पुरस्कार, शुभांग कुमार को द्वितीय और सत्या कुमारी को तीसरा पुरस्कार मिला। इसी क्रम में राजनीति शास्त्र के शिक्षक डॉ विनय राय में छात्रों को संबोधित किया और गांधियन दर्शन के विभिन्न आयामों के ऊपर विस्तृत रूप से चर्चा की कार्यक्रम की समाप्ति राजनीतिक शास्त्र के शिक्षक डॉ मुकेश कुमार ने अपने भाषण के साथ की शिक्षकों में इतिहास विभाग के डॉक्टर सुजीत कुमार डॉक्टर प्रेमलता डॉक्टर आशा रानी और तमाम शिक्षक गण मौजूद रहे छात्रों में अमन, मीर, रोशन और अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:जनगणना एक राष्ट्रीय कार्य, इसमें सबका सक्रिय सहयोग बेहद जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बागपत:शीत लहर के दृष्टिगत गरीब असहाय व्यक्तियों को किए गए कंबल वितरित।

rktvnews

मंडल कारा दरभंगा का किया गया निरीक्षण, बंदियों से मिलकर उनके रहन सहन,खान-पान व स्वास्थ्य की ली गयी जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:पवन सत्यार्थी के जन्मदिवस पर प्रेरणा फाउंडेशन के नेतृत्व में 35 युवाओं ने किया रक्तदान।

rktvnews

नवादा: LPG एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, सतत निगरानी के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:जवाहर टोला वार्ड नं• 40 आरा के कंजर [कुचबन] जाति के लोगों का अनुसूचित जाति के तहत जाति प्रमाण-पत्र अविलंब बनाया जाए : दिलराज प्रीतम

rktvnews

Leave a Comment