RK TV News
खबरें
Breaking News

समस्तीपुर:दिए तले अंधेरा: डॉ लाभ

डॉ परमानंद लाभ

RKTV NEWS/समस्तीपुर ( बिहार)2 अक्टूबर।पूरा देश स्वच्छता अभियान में लगा है। राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लेकर एक आम नागरिक तक देश को स्वच्छ बनाने में लगे हैं। सभी के सभी गांधीजी और शास्त्रीजी के जन्मदिवस पर उन्हें स्वच्छता – तोहफ़ा के साथ श्रद्धांजलि देने का निश्चय कर चुके हैं। अभियान की सफलता पर करोड़ों की राशि खर्च की जा रही है, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहा है। सोसायटी फौर डिसैबिलीटी एण्ड रिहैबिलीटेशन स्ट्डीज के अध्यक्ष और पीपुल्स यूनियन आफ सिविल लिबर्टीज के पूर्व महासचिव वरीय अधिवक्ता डॉ परमानन्द लाभ ने उक्त बातों के संबोधन के साथ यह कहा कि बाहर -बाहर स्वच्छता का ढिंढोरा तो पीटा जा रहा है, लेकिन समस्तीपुर जिला मुख्यालय में ही यह दिए तले अंधेरा सिद्ध हो रहा है।
डॉ लाभ ने न्यायालय, अनुमंडल व जिला प्रशासन का ध्यान स्थानीय जिला न्यायालय परिसर स्थित मोखतारखाना की ओर आकर्षित करते हुए कहा है कि यहां शौचालय और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। वकील से लेकर मुवक्किल तक महिला-पुरुष खुले में पेशाब-पाखाना व गंदगी विसर्जन करने तथा दुर्गंध के बीच समय गुजारने को विवश हैं,महामारी नहीं फैल रही तो ईश्वर की कृपा है। अधिवक्ता डॉ लाभ ने जिला जज, अनुमंडल पदाधिकारी और जिलाधिकारी से मोख्तारखाना परिसर में स्वच्छ पेयजल ,पेशाब घर व शौचालय -व्यवस्था जनहित में कराने की मांग की है।

Related posts

दरभंगा:बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रभारी मंत्री ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मियों) का प्रथम प्रशिक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:संशयमुक्त और शीघ्र न्याय दिलाने में सहायक होंगी विज्ञान प्रयोगशालाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार: दरभंगा:शहरी क्षेत्र में “स्वच्छ-शहर-अभियान” के तहत नगर निगम द्वारा कराया जा रहा साफ-सफाई एवं चुना व ब्लीचिंग का छिड़काव।

rktvnews

चतरा:राजस्व मामलों की गति तेज करने को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति 26 फरवरी को ‘पर्पल उत्सव’ का उद्घाटन करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment