RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्य सचिव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)2 अक्टूबर।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर सचिवालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर भातखण्डे संगीत महाविद्यालय द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रतिवर्ष आज के दिन हम दो महान नेताओं गांधी जी एवं शास्त्री जी को याद करते हैं। राष्ट्रपिता गाँधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन मे एक सम्पूर्ण दर्शन समाहित है, जिससे हमें जीवन के बहुत से मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी सेवकों द्वारा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्व का पालन पूरी मानवीयता एवं संवेदनशीलता से किया जाना ही उनके द्वारा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर सचिवालय के समस्त अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

डाक विभाग ने लोगों की टिप्पणियों और विशेषज्ञों की राय के लिए डिजिपिन का बीटा संस्करण जारी किया।

rktvnews

भोजपुर:हाई स्कूल कराड़ी में धूम धाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस।

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पलसाना सीएचसी परिसर में लगाएं 551 पौधे।

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गठित चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी को लेकर दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:अगियांव मे शिक्षक दिवस की रही धूम, ब्रह्मंपुर में माॅ कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने काटी केक , सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूम उठे बच्चे।

rktvnews

डॉ सत्यवान सौरभ और प्रियंका सौरभ प्रेस क्लब द्वारा सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment