RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: महिला कॉलेज के बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर एंड फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)2 अक्टूबर।मंगलवार को महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय के बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर एंड फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रचार्य डॉक्टर मीना कुमारी, बर्सर डॉक्टर सुप्रिया झा, डॉ राजीव कुमार, डॉ मनोज कुमार एवं राघवेंद्र नारायण एवं अमरजीत मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। बीसीए सत्र 2024- 27 का स्वागत समारोह एवं सत्र 2020-23 एवं 2021-2024 की छात्राओं के लिए विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर मीना कुमारी ने कहा कि यह दौर तकनीकी शिक्षा की है बी सी ए के बच्चे सामर्थ्यवान हों एवं देश-विदेश में अपने को शिखर पर स्थापित करें। वहीं बर्सर डॉ सुप्रिया झा ने कहा कि यह युग साइबर एक्सपर्ट की है एवं आने वाले दिनों में सबको इसकी आवश्यकता है ।हमारी बीसीए की छात्राएं हैं इसमें महारत हासिल कर देश सेवा करेंगे। वही इतिहास विभाग के विभागाध्यक्षा डॉ राजीव कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि छात्राओं को आईटी की दुनिया में स्थापित करने के लिए प्रेरणा दिया।
सम्मानित ज्यूरी सदस्यों ने प्रतियोगिता के माध्यम से बीसीए सत्र 2024 -27 की मिस फ्रेशर पूनम कुमारी को चुना है। पूनम दौलतपुर निवासी अमरेश प्रसाद सिंह एवं नीलम देवी की पुत्री है जो भविष्य में प्रोग्रामिंग दुनिया में अपने आप को स्थापित कर देश सेवा करना चाहती हैं।बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड सत्र 20-23 के सोनम कुमारी तथा 21-24 के दीक्षा आर्यन को मिला।
बीसीए के शिक्षक राघवेंद्र नारायण विकास ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सत्र के सभी छात्राओं को भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया। शिक्षक अमरजीत मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनको प्रोग्रामिंग दुनिया में उत्तुंग शिखर प्राप्त करने की कामना की।कार्यक्रम में छात्राओं ने मनमोहक नृत्य गीत एवं नाटक से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन उरूज अख़लाक़, निक्की एवं महवीश इमाम तथा रितिका ने संयुक्त रुप से किया।
मिस फ्रेशर राऊंड का संचालन छात्रा रिया ने किया।छात्राओं में आदिति , रिम्स प्रियांशु, शालवी सिन्हा, ख़ुशी, प्रियंका, श्वेता, रसप्रीत, नीतू, रंजू, आकृति आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
प्रियम, आद्या, पूनम, सिमरन, निकिता, शालवी, अंजलि, प्रज्ञा, मनीषा, रोमा, सुधा, रिया प्रियम, रितिका रिम्स, दीक्षा रिया श्वेता पिंकी आदि बच्चियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कीं तो वही प्रियम एवं रितिका ने सुंदर गीत प्रस्तूत की। कार्यक्रम मे शिक्षक डॉ मनोज कुमार, डॉ रुपाली गुप्ता एवं सभी शिक्षिकाएं लगातार छात्राओं का उत्साह वर्धन करते रहे। बीसीए के सहायक नीतीश कुमार एवं नंद जी का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन बी सी ए के शिक्षक अमरजीत मिश्र ने किया।

Related posts

भोजपुर:पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह ने बेटियों के सम्मान में टैबलेट एवं मैडल प्रदान किए ।

rktvnews

भारत में एलएनजी इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए अदाणी टोटल गैस और आईनॉक्ससीवीए ने मिलाया हाथ।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ की सहकारिता : नई राहें-नए कीर्तिमान’ स्मारिका का विमोचन किया।

rktvnews

दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 05 में आयोजित किया गया कार्यशाला-सह-कांउसिलिग कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:”हर घर तिरंगा” रैली का भव्य आयोजन।

rktvnews

चतरा:मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के उत्थान में जुटा चतरा प्रशासन।

rktvnews

Leave a Comment