बागपत/उत्तर प्रदेश 30 दिसंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में यू-डायस के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के पंजीकरण में डिफॉल्टर संस्थाओं/विद्यालयों प्रधानाचार्य व संचलको के साथ समीक्षा एवं छात्रवृत्ति के संबंध में बैठक कर डाटा को तत्काल पंजीकरण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा यू डाइस पर सभी का पंजीकरण आवश्यक हो जाए जो विद्यालय इसमें लापरवाही करें उन्हें चिन्हित करते हुए उन पर कार्यवाही अमल में लाई जाए ।
जिलाधिकारी ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटर की परीक्षाओं को शुचिता, पवित्रता, गुणवत्ता, विश्वसनीयता तथा विधि व्यवस्था अक्षुण्ण रखने एवं नकल की दुष्प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने की दृष्टि से परीक्षा केन्द्रों पर प्रधानाचार्य कक्ष में, प्रवेश द्वार सहित प्रत्येक कक्ष में दोनों तरफ से वायस रिकॉर्डर युक्त सी०सी०टी०बी० कैमरा एवं रिकार्डिंग हेतु डी०वी०आर० तथा पारदर्शितापूर्ण, नकल विहीन परीक्षा कराये जाने एवं उसकी वेबकास्टिंग द्वारा मॉनिटरिंग किये जाने के उद्देश्य से वॉयस रिर्काडरयुक्त सी०सी०टी०वी० कैमरे की डी०वी०आर० के साथ राऊटर की व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर वॉयस रिकार्डरयुक्त सी०सी०टी०वी० कैमरे के डी०बी०आर० में रिकार्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिनों तक की होनी अनिवार्य चाहिए।,परीक्षा केन्द्र पर राऊटर लगवाये जाने के पश्चात् पारदर्शितापूर्वक परीक्षा संचालन की वेबकास्टिंक व्यवस्था हेतु परीक्षा केन्द्र में लगे डी०वी०आर० का स्टेटिक आई०पी० एड्रेस उनकी यूजर आई०डी० एवं पासवर्ड सहित सौलबन्द हो ,परीक्षा केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरे कट्रोल रूम से कनेक्ट करने हेतु अपने विद्यालय के किसी भिज्ञ कर्मचारी अथवा सम्बन्धित टेक्नीशियन को इस कार्यालय में भेजकर कंट्रोल रूम से कनेक्टीविटी सुनिश्चित कराये। परीक्षा केन्द्र के सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से कनेक्ट कराने की जिम्मेदारी संबन्धित केन्द्र के प्रधानाचार्य की है, हाईस्पीड ब्रॉडबैण्ड कनेकश्न की व्यवस्था ,परीक्षा केन्द्र पर स्थायी विद्युत की व्यवस्था। इसके साथ ही परीक्षाओं के निर्वाध सचालन तथा निर्वाध वेबकास्टिंग हेतु वैकल्पिक पर्याप्त विद्युत व्यवस्था के लिए पृथक से जनरेटर प इन्वर्टर की व्यवस्था।
परीक्षा केन्द्र पर प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता अक्षुण्ण रखे जाने हेतु तथा उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित एवं समुचित रख-रखाव के लिए कम से कम दो लोहे की अलमारियों सहित स्ट्रॉग रूम की व्यवस्था।
परीक्षा केन्द्रो के परीक्षा कक्षों की खिडकियों में स्टील लोहे की जाली के साथ ही मजबूत पल्ले लगवाये जाने की व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर आवंटित परीक्षार्थियों की संख्यानुसार परीक्षा कक्षों में शासनादेशानुसार परीक्षार्थियों को बैठाये जाने की समुचित व्यवस्था. परीक्षा केन्द्र पर अग्निश्मन के संसाधन यथा फायर एक्सटीग्विशर, पानी की बाल्टियां एवं रेत आदि की व्यवस्था। सभी अग्निश्मन यत्र नवीनीकृत एवं क्रियाशील होने चाहिए उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधा होनी चाहिए ।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 स्वतंत्र, निष्पक्ष ,पारदर्शी सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं 2024 की परीक्षा हेतु जनपद बागपत में हाई स्कूल के 14785 व इंटरमीडिएट के 15051 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं परीक्षा 22फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं जनपद में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर सभी चाक-चौबंद व्यवस्था के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि जो कमियां अभी नजर आ रही इन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए बोर्ड परीक्षाएं कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जाएंगी सभी कैमरे सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थित तरीके से संचालित रहे।
उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित कराई जाने वाली परीक्षा के संबंध में भी स्कूलों से फीडबैक लिया और उनसे प्रारूप पत्र भरवा कर जानकारी एकत्रित की जिससे कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र चिन्हित किया जा सके और परीक्षा को से कुशल संपन्न कराया जा सके ।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।

previous post
next post
