RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ(गोपगुट) की अहम बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,21 मई। आज दिनांक 23 मई 23 दिन रविवार को बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) की जिला शाखा भोजपुर के अंतर्गत अंचल कार्यालय सदर आरा के प्रांगण में राजस्व कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक अहम बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता अनिल कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर सभी अंचल से आए हुए अंचल प्रतिनिधियों ने अपने अपने अंचल स्तर की समस्याओं से अपने संघ के माननीय (महासचिव) श्रीमन नारायण शर्मा एवं (जिला सचिव) संजय कुमार सिंह को अवगत कराया। आज के इस बैठक में राजस्व कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति को देखते हुए राजस्व कर्मचारियों ने अपने सभी मांगों को लेकर जिला सचिव के समक्ष बारी बारी से बातें रखी। इस बैठक के माध्यम से आए-दिन होने वाली समस्याओं को उजागर करते हुए जिला पदाधिकारी के समक्ष अथवा वरीय पदाधिकारी के समक्ष अपनी मांग को रखने का प्रस्ताव दिया! जिसमें (1) सभी राजस्व कर्मचारियों का विगत 14 वर्षों से लंबित सेवा संपुष्टि, ए सी पी, एवं एम एस ई पी, से संबंधित कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी को अवगत कराया जाए (2) नवनियुक्त राजस्व कर्मचारीयों को गृह जिला पदस्थापन तथा सभी राजस्व कर्मचारी को ग्रेड पे में सुधार करते हुए 2400 किया जाए ।राजस्व कर्मचारियों को कार्य करने में हो रही कठिनाई को देखते हुए मोबाइल , लैपटॉप व अन्य दफ्तर से संबंधित संसाधन से सुसज्जित किया जाए (3) जिला स्तर पर अंचल अधिकारियों के द्वारा प्रत्येक राजस्व कर्मचारियों से उप समाहर्ता, एवं अपर समाहर्ता के नाम पर की जाने वाली राशि वसूली पर रोक लगाई जाए l एकमुश्त निश्चित राशि जमा नहीं करने पर उक्त राजस्व कर्मी को तरह-तरह से दंडित होना पड़ता है l इसकी सूचना जिला पदाधिकारी को दी जाए। (4) वरीय पदाधिकारियों , अंचलाधिकारी , और कहीं-कहीं प्रखंड विकास पदाधिकारियों के द्वारा राजस्व कर्मचारियों के प्रति अपशब्द एवं गाली गलौज की संस्कृति पर रोक लगाई जाए (5) ऐसे बहुत सारे मामले हैं जिसके लिए स्वयं अंचलाधिकारी जवाबदेह होते हैं फिर भी जिला स्तर के पदाधिकारियों के द्वारा जांच नहीं की जाती है , बल्कि संरक्षण दी जाती है, और अधिकारी संबंधित अधीनस्थ छोटे कर्मचारी के प्रति एक (एफ आई आर ) दर्ज करा देते हैं, अथवा विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा कर देते हैं ,अथवा निलंबन की कार्रवाई हेतु जिला पदाधिकारी को लिख देते हैं, और स्वयं अधिकारी अपने आप को दोषमुक्त समझने लगते हैं। ऐसे में संगठन के जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने जिला पदाधिकारी से मांग की है कि जिला में निलंबित सभी राजस्व कर्मचारियों अथवा वैसे कर्मचारियों जिनके ऊपर विभागीय कार्रवाई चल रही हो उसको स्वयं जिला पदाधिकारी महोदय दूसरे अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी से सही सही जांच करा कर दोषी कर्मी, अथवा पदाधिकारी के ऊपर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। (6) उपरोक्त सभी मांगों को सुनने के उपरांत जिला सचिव के द्वारा सभी कर्मचारियों के समक्ष यह निर्णय लिया गया की आगामी 29 मई को भोजपुर जिला में जितने राजस्व कर्मचारी पदस्थापित हैं वह सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं के प्रति आकृष्ट करने के लिए राजस्व कार्यों का संपादन ( काला बिल्ला ) लगाकर करेंगे! और आगामी 14 जून 2023 को समाहरणालय के समक्ष जिला पदाधिकारी भोजपुर के यहां एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। तदोपरांत जिला स्तर पर लंबित मांगों के प्रति अगर किसी तरह का सकारात्मक परिणाम नहीं निकलता है तो एक बैठक बुलाकर सभी राजस्व कर्मचारियों के द्वारा जिला स्तर पर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है जिसमें भूख हड़ताल के साथ-साथ संपूर्ण जिला में कार्य बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल भी किया जा सकता है । उक्त अवसर पर राहुल कुमार राय ,विष्णु शंकर पांडे, श्री कुमार दिनेश, जी रवि कुमार, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिंह , रोहित ,श्री करण कुमार, अखिलेश कुमार, रफीक आलम , रंजीत कुमार सिंह, पंचम कुमार ,सोनू कुमार के साथ-साथ जिला के सभी अंचल प्रतिनिधि उपस्थित हुएl अंततः श्री अनिल कुमार सिंह के द्वारा समापन संबोधन के उपरांत आगे की कार्रवाई जारी रखते हुए सभा का समापन किया गया।

Related posts

भोजपुर: बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट ने अपनी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में दिया एक दिवसीय धरना।

rktvnews

चतरा:मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार के प्रस्तावित चतरा जिला आगमन को लेकर बैठक की गई।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज को प्र‍ेसिडेंट कलर प्रदान किया।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल बीएमपी2 से बीएमपी2एम के 693 आयुध उन्नयन के लिए एवीएनएल के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जीविका दीदियां अब किसानों को बीज भी उपलब्ध करायेंगी।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न व्यवस्थाओं का किया व्यापक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment