RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:धावा दल ने पिरो बाजार से दो बालश्रमिक को कराया मुक्त।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)2 अक्टूबर। मंगलवार को एक्सेस टू जस्टिस प्रोग्राम के तहत समाजिक संस्था दिशा एक प्रयास की निदेशक डॉक्टर सुनीता सिंह ने बताया कि लगातार बाल श्रमिकों से मुक्त करने का कार्य सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। यह भी संदेश दिया जाता रहा है कि बाल श्रमिकों से कार्य करना गैर कानूनी है । एफआईआर जुर्माना ,मुकदमा भी चल सकता है।इसके लिए लगातार जन जागरण का कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। इसके बाद भी लोग बाल श्रमिकों से कार्य कर रहे हैं जो ना सामाजिक ना कानूनी। ऐसे कार्य करने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।
डा सुनीता सिंह अपने सहयोगियो, श्रम संसाधन विभाग,भोजपुर और स्थानीय पुलिस के सहयोग से पिरो बाजार से बाल श्रम से लिप्त दो बालश्रमिक को विमुक्त कराकर बाल कल्याण समिति भोजपुर में प्रस्तुत किया गया। नियोजक आकाश कुमार और मोहम्मद खान पर प्राथमिक दर्ज कराया गया। बाल श्रम से लिप्त बालश्रमिक को मुक्त कराने के लिए पिरो प्रखंड मे धावा दल की टीम ने जगह जगह पर छापेमारी किया। इस दौरान पिरो बाजार से जेवर ज्वेलर्स और बैग का दुकान पिरो चौक से दो बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया।
इस धावा दल की टीम में तनु प्रिय श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पिरो, अभिमन्यु कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जगदीशपुर, कुमार गौरव श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सहार, पूजा मौर्या श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तरारी और संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर से रजत कुमार एवं स्थानीय पुलिस शामिल थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पचमढ़ी में प्राकृतिक रेश्मी वस्त्रों की प्रदर्शनी देखी।

rktvnews

सैनिक स्कूल कुंजपुरा प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित,16 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन!21 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा।

rktvnews

पटना:पाकिस्तानियों के खून में है धोखा देना: राजेश निराला

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

rktvnews

उपविकास आयुक्त नवादा ने स्पाईरेषनल डिस्ट्रिक्ट के अन्तर्गत कृत कार्याें के संबंध में प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment