RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:155 वरिष्ठ नागरिक हवाई जहाज और 755 रेल से करेंगे तीर्थयात्रा।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान) 01 अक्टूबर। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2024 की आॅनलाइन लाॅटरी जिला कलेक्टर काना राम ने सोमवार को निकाली। इसमें जिले के 910 यात्रियों में से 155 हवाई जहाज और 755 रेल के जरिए विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे।
जिले के वरिष्ठ नागरिक रेल के जरिए रामेश्वरम-मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृंदावन-बरसाना, सम्मेदशिखर-पावापुरी-बैद्यनाथ, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-(नासिक), गंगासागर (कोलकत्ता), कामाख्या (गुवाहटी), हरिद्वार-ऋषिकेष-अयोध्या, मथुरा-अयोध्या, बिहार शरीफ, वेलकानी चर्च (तमिलनाडू) में दर्शन करेंगे।
हवाई जहाज के जरिए काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन कराया जाएगा। इसमें जिले के 155 यात्री उड़ान भरेंगे।
जिला कलेक्टर ने हवाई और रेल यात्रियों की अंतिम और अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची भी निकाली। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं भी दीं। आवेदक देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर पंजीयन क्रमांक, जनाधार, मोबाइल नंबर के जरिए चयन संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ ओ.पी. विश्नोई, सिस्टम एनालिस्ट डीओआईटी योगेन्द्र कुमार, देवस्थान विभाग निरीक्षक सोनिया रंगा, आरसीएचओ डाॅ. सुनील विद्यार्थी और सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:मंडल कारा के कैदियों को खिलाई गईं फाइलेरियारोधी दवा।

rktvnews

भारतीय नौसेना का जहाज ‘त्रिकंड’ तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद स्थित जेतलपुर में नरनारायण शास्त्री प्रौद्योगिकी संस्थान (NSIT) का उद्घाटन किया।

rktvnews

समरसेबुल मोटर व पंखी चोरी के अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन के लिए आयोजित ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ में 15 आवेदनों की हुई सुनवाई, 9 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिला अंतर्गत दीघा-शेरपुर-बिहटा तक जे०पी० गंगापथ परियोजना के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment