RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

समरसेबुल मोटर व पंखी चोरी के अभियुक्त गिरफ्तार।

बक्सर/बिहार (राकेश मंगल सिंहा) 11 अगस्त। बक्सर जिला के राजपुर थाना पुलिस ने समरसेबुल मोटर एवं समरसेबुल पंखी चोरी करने वाले गिरोह को त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 दिन में ही दबोच लिया। बक्सर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर गांव के सदानंद राय ने राजपुर थाना मे अपने समरसेबुल मोटर और पंखी चोरी होने के संबंध में 5 व्यक्तियों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर कांड संख्या 297/23 दिनांक 9/8/23 दर्ज कराया है। राजपुर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों के साथ छापामारी कर कांड के नामजद अभियुक्त सोनू नट उर्फ जोगी, अंकित कुमार, अर्पित कुमार ,मोती राय उर्फ पियूष राय और परदेसी मुसहर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के अपराध स्वीकारोक्ति और निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 1 समरसेबुल मोटर एवं 1 समरसेबुल पंखी को बरामद कर लिया।

Related posts

राष्ट्रपति पुरी में आयोजित वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुईं।

rktvnews

भोजपुर:देश के “वोट चोर” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौटंकी कर रहे हैं :आलोक रंजन, जिला प्रवक्ता ,राजद

rktvnews

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान ने मध्य प्रदेश खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए

rktvnews

आरएसएस के अंग्रेज़परस्ती के इतिहास की पुनरावृत्ति है भारत-अमेरिका संबंधों का यह काल।

rktvnews

दरभंगा:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर अर्धसैनिक बलों के आवासन हेतु निरीक्षण।

rktvnews

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश,14 मई को करेंगे पदभार ग्रहण।

rktvnews

Leave a Comment