RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन के लिए आयोजित ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ में 15 आवेदनों की हुई सुनवाई, 9 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)11 दिसंबर।पूर्वी सिंहभूम जिले में भूमि-विवाद संबंधी मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण हेतु उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार प्रत्येक गुरुवार को ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ का आयोजन किया जाता है। सभी अंचल में किसी एक थाना परिसर में आयोजित इस शिविर में नागरिक अपनी जमीन सम्बंधी समस्याओं का निदान पाते हैं। आज आयोजित अंचल-सह-थाना दिवस के दौरान जिले के सभी अंचलों से भूमि विवाद, सीमांकन, अतिक्रमण तथा अन्य भूमि-संबंधी शिकायतों से जुड़े कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से 9 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।प्रशासनिक टीमों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं पक्षकारों की सुनवाई के बाद इन आवेदनों का निपटारा किया। शेष 06 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं और इनमें तथ्यात्मक जांच, स्थल निरीक्षण, अभिलेख सत्यापन एवं पक्षकारों के विस्तृत बयान जैसी आवश्यक प्रक्रियाएं की जाएंगी।
उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि भूमि विवादों के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो। सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी प्रत्येक गुरुवार को संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लें।तथ्यों की त्वरित जांच, अभिलेखों का अद्यतन एवं पक्षकारों की सुनवाई को प्राथमिकता दी जाए।नागरिकों को सहज, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवा उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने यह भी कहा कि ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ का उद्देश्य जमीनी विवादों को स्थानीय स्तर पर ही सुलझाना है, ताकि लोग अनावश्यक परेशानी से बच सकें और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़े।
जिला प्रशासन की यह पहल ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में भूमि विवादों के समाधान को सरल, त्वरित और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों के लिए निर्धारित गुरुवार को अंचल-सह-थाना दिवस में भाग लें और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

Related posts

बिहार के मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार ने सोन नदी में डूबकर मरने वाले बच्चों की घटना पर दुःख जाहिर किया और दुखद बताया ।

rktvnews

सारण:डीएम एवं एसपी ने उत्तरप्रदेश राज्य के सीमावर्ती सारण जिला के मतदानकेंद्रों का किया भौतिक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधायक स्व धर्मपाल सिंह का 11वां पुण्यतिथि समारोह आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह के अवसर पर ₹46.78 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

चतरा:”एक युद्ध नशे के विरुद्ध” विषय पर त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

सरिस्का टाईगर रिजर्व में दो शावकों के जन्म होने पर बाघों की संख्या 30 हो गई है।

rktvnews

Leave a Comment