RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगजीवन कालेज में रिप्रोडक्टिव हेल्थ,केयर एन्ड क्योर’ पर कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अक्टूबर। सोमवार को जगजीवन कॉलेज आरा के सभागार में आईक्युएसी द्वारा ‘रिप्रोडक्टिव हेल्थ, कम्प्लिकेशन, केयर एन्ड क्योर’ विषय पर ‘कान्सेप्ट टाक’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के तौर पे डाक्टर्स क्लिनिक के डाॅ. गणेश पाण्डेय,जनरल फिजिशियन एवं डॉ प्रज्ञा पाण्डेय, गायनोकोलोजिस्ट उपस्थित थे। दोनो वक्ताओं ने विस्तार के साथ रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर प्रकाश डाला। डॉ गणेश ने इस बात पर जोर दिया कि हमें सिर्फ बीमार होने पर ही नहीं बल्कि 40 की अवस्था के बाद रेगुलर हेल्थ चेक अप कराते रहना चाहिए। डॉ प्रज्ञा ने फीमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम में होने वाले इन्फेक्शन एवं उससे होने वाले रोग की जानकारी दी। साथ ही साथ सर्वाइवल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज की प्राचार्या डॉ आभा सिंह ने किया, कार्यक्रम का संचालन आइक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ असलम परवेज ने किया, धन्यवाद ज्ञापन जूलोजी विभागाध्यक्ष डॉ रित्तिका पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर डॉ नबारुण घोष, डॉ अरशद अली, डॉ सत्येन्द्र पाण्डेय, चन्दन , सिद्धू, अमृतलाल जायसवाल, डॉ शहजाद सर एवं अधिक संख्या में छात्र, छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन ‘सर्वे सन्तु निरामयाः’ इस वैदिक कामना के साथ हुआ।

Related posts

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में चला वृहद “विशेष सफाई अभियान”

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने स्वर्गीय विष्णु गोयनका के परिजनों से मिल उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:छतरपुर में कोतवाली थाने पर पथराव करने वाले 150 उपद्रवियों पर एफआईआर, 20 गिरफ्तार।

rktvnews

Agaram Public School has set an Elite World Record in Public Speaking Marathon with 257 Participants for 28 Hours 4 Minutes 25 Seconds

Admin

केंद्रीय सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने नई दिल्ली में सहकारी चुनाव प्राधिकरण के प्रथम स्थापना वर्ष पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment