
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड परिसर में रैन बसेरा का उद्घाटन मुख्य पार्षद जुगनू देवी तथा वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद आरती देवी ने फीता काटकर किया। दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आश्रयविहिनों के लिए 30 बेड का दोमंजिला रैन बसेरा का निर्माण प्रखंड परिसर में कराया गया। इस रैन बसेरा में असहाय पुरुष, महिला एवं दिव्यांग के रहने की अलग-अलग व्यवस्था है। रैन बसेरा में सीसीटीवी कैमरा, टीवी, बेड और शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था है। इसका संचालन आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य पार्षद जुगनू देवी के अलावा कार्यपालक पदाधिकारी निशात आलम, जेई जयनंदन चौधरी, नगर प्रबंधक मृत्युंजय कुमार, संतोष राय, वार्ड पार्षद आरती देवी, संजय कुमार चतुर्वेदी, शाहिद अनवर उर्फ सगीर, पूर्व उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह, अंकित पांडे, झूमलाल पांडे, प्रधान सहायक सुशील कुमार, अखिलेश कुमार, बलवंत कुमार, शंकर पासवान, प्रिंस सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
