RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी महासंघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल अनवरत जारी।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)28 मई।बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ बिहार पटना के राज्य कमिटी के निर्णय के आलोक में भोजपुर जिला के राजस्व कर्मचारियों की 7 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 26 वे दिन भी जारी रही।17 सूत्री मुख्य मांग में 2800 ग्रेड पे ,होम डिस्ट्रिक्ट स्थानांतरण, सेवा संपुष्टि, बर्खास्त कर्मियों को सेवा वापस, सहित अन्य मांगों के पूर्ति होने तक आंदोलन चलेगा, आज के धरना कार्यक्रम को महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला अध्यक्ष रामानंद सिंह जिला सचिव सुमन जी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को बेरोजगार नवजवानों की चिंता नहीं है, आम जनता का परिमार्जन, जाति, lpc, परिमार्जन के साथ-साथ जमीन का सर्वे के लिए जमीन का पेपर के सुधार के लिए अंचल अधिकारी के कार्यालय में जाते हैं और निराश होकर लौट आते हैं यही स्थिति पूरे बिहार के अंचलों में है, आम जनता की शुद्धि लेने वाला कोई नहीं है। बिहार सरकार कहती हैं कि सबका साथ सबका विकास, लेकिन आज राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल से मजदूर, किसान, नौजवान अपने काम को लेकर दर दर भटक रहे हैं। आज की बैठक की अध्यक्षता रवि कुमार, संचालन राहुल राय, ने किया, उपस्थित 14. अंचलों के कर्मचारीयो ने भी अपनी-अपनी अंचलों की व्यथा को विस्तृत रूप से रखा। उन्होंने बताया की वेतन भी 4 से पाच माह का जान बूझकर लंबित रखा गया है,जिला प्रशासन सेवा संपुष्टि को भी जान बूझकर रोक लगा कर रखा है, यहि स्थिति कमोबेश पूरे राज्य के अंचलों में है, आज के कार्यक्रम में रंजीत कुमार जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह जिला सचिव, राहुल राय, प्रदेश सचिव, संजीव, संजीत हेमू कुमार तिवारी, मो0,नौशाद, सोनू कुमार ,तारकेश्वर राम, निखिल ,सतीश, कमलेश, निरंजन, दीपक, संतोष, अजित, चंदन, मनीष, राकेश, विष्णु देव ,पिंटो काजी, राकेश,,विवेक, सूर्यकान्त मिश्र, विकास, शशि रंजन, उज्जवल, सुमन कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार, सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

भाजपा कद्दावर उद्योगपति अजय सिंह ने छत्तीसगढ़ में एथनॉल टैंकर से अवैध उगाही पर किया ट्विट।

rktvnews

सावन की पहली शिवरात्रि पर गूंज उठे शिवालय

rktvnews

सोलहवें वित्त आयोग (XVIएफसी) ने अनुबंध के आधार पर युवा पेशेवरों (वाईपी)/सलाहकारों के लिए आवेदन आमंत्रित किया।

rktvnews

परीक्षा पे चर्चा 2024 के लिए रिकॉर्ड 1 करोड़ पंजीकरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 मार्च 25

rktvnews

सारण:जिला परिषद की जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment