RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के सम्मान समारोह की तैयारी को ले बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 सितंबर।जदयू एम एल सी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का सम्मान समारोह आगामी 26 सितंबर2024 को नागरिक प्रचारिणी सभागार में होगा। इसकी तैयारी को लेकर भोजपुर जिला जदयू के सदस्यों की मंगलवार को एक बैठक आरा परिसदन में जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। इन्होंने बताया कि एमएलसी का नागरिक अभिनंदन भव्यता के साथ किया जाएगा जिसकी तैयारी जोर से चल रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता शंभू प्रसाद सोनी ने किया।बैठक में सम्मान समारोह को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ की भागीदारी पर विशेष महत्व दिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि यह सम्मान समारोह ऐतिहासिक होगा। वही आरा आगमन पर कई जगह कार्यकर्ताओ के द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर बैनर पोस्टर लगाने तथा प्रवेश द्वार पर तोरणद्वार लगाने का निर्णय हुआ वही ढोल बाजे के साथ विभिन्न प्रकोष्ठ के द्वार स्वागत करने का निर्णय हुआ। वरीय सदस्यों के बीच कार्यो का बंटवारा किया गया।
वही बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आरा आगमन एवं विभिन्न योजनाओं के लिए सौ करोड़ से ऊपर योजनाओं का उद्घाटन एव शिलान्यास करने पर आभार ब्यक्त किया गया।बैठक के अंत मे धन्यबाद ज्ञापन युवा अध्यक्ष अभिषेक मेहता ने किया।बैठक में शामिल प्रमुख लोगो मे डॉ राजेन्द्र सिंह चंद्रवंशी, झूलन गोंड़, अभय विश्वास भट्ट,अवधेश कुमार,भोला शंकर पाल, अक्षय लाल चौधरी, संजय चौधरी, मुमताज वारसी, इमरान अहमद, धर्मेंद्र यादव, चिंटू बाबा, मनोज कुशवाहा, दुर्गा पटेल, विकास सिंह , रविन्द्र नाथ सिंह, अमरीश सिंह तोमर, जय शंकर कुशवाहा, हीरालाल गुप्ता, सुमेर कुशवाहा, अनूप पटेल, संजय चौधरी, मुन्ना बाबा समेत कई लोग थे।

Related posts

रायपुर : राजभवन में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर सामूहिक गायन।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:सिक्ख समाज की प्रभात फेरी का रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया स्वागत।

rktvnews

गढवा:संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का एवं स्वच्छता रैली का किया आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह का नेतृत्व करेंगी।

rktvnews

बिहार:प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप, बोले- शिक्षा विभाग के हर वर्ष पचास हज़ार करोड़ के बजट से बिहार के 50 बच्चों को भी गुणवत्ता पूर्ण नही मिल रही शिक्षा।

rktvnews

भोजपुर :भाजपाइयों ने दिखाया दुर्गा राज पर विश्वास,दुबारा सौंपी जिले की कमान।

rktvnews

Leave a Comment