RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बिलौटी के कुंङवा शिव व बिहिया के महथिन माई मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने की मांग।

पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात करती पूर्व विधायक मुन्नी देवी व भाजपा नेता भूअर ओझा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा की पूर्व विधायक मुन्नी देवी तथा भाजपा नेता भूअर ओझा ने बिहार सरकार के पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से मिलकर शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के बिलौटी स्थित कुंङवा शिव मंदिर तथा बिहिया के प्रसिद्ध महथिन माई मंदिर को पर्यटन स्थल की सूची में शामिल कर दोनो मंदिरों का जीर्णोद्धार कराने की मांग की और इन दोनों मंदिरों को यथाशीघ्र पर्यटन स्थल की सूची में शामिल करने का आग्रह किया। नेता द्वय ने  बिहिया स्थित बियाडा की जमीन का निरीक्षण कर उसकी नापी कराने एवं घेराबंदी करने का आग्रह किया। दोनों नेताओं ने पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से  बियाडा की जमीन की नापी करने के बाद शेष बची जमीन को युवाओं को रोजगार हेतू आवंटित करने की मांग की। पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने कहा कि पूर्व में भी मेरे द्वारा सदन में इस संबंध में वर्ष 2014 तक सवाल उठाया जा चुका है। पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने जल्द दोनो मंदिरों को पर्यटन सूची में शामिल कर जीर्णोद्धार कराने का आश्वासन दिया। साथ ही बहुत जल्द शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में आने की सहमति प्रदान की। पूर्व विधायक मुन्नी देवी तथा भाजपा नेता भूअर ओझा ने मंत्री नीतीश मिश्रा को इसके लिए धन्यवाद दिया।

Related posts

आरा नगर निगम की गुण्डागर्दी फुटपाथी दुकानदारों पर जारी – क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ज्यूरिख यात्रा के पहले दिन डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक, भारतीय प्रवासियों और संभावित निवेशकों से मुलाकात की।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार ।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:लापरवाही एवं शिथिलता पर बीएलओ पर दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री मलेशिया में आयोजित होने वाली 17वीं लंगकावी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री एवं अंतरिक्ष प्रदर्शनी में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

उप विकास आयुक्त रोहतास शेखर आनंद की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना (वर्ष 2014-19) अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत खनिता गुनसेज प्रखण्ड- दिनारा में लिये गए ग्राम विकास योजना (VDP) में कार्यान्वित एवं कार्यान्वयन की जाने वाली योजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षा की गयी।

rktvnews

Leave a Comment