RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास: जिलाधिकारी उदिता सिंह को जेजे इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बांधे रक्षा सूत्र।

जिलाधिकारी उदिता सिंह को रक्षा सूत्र बांधती छात्राएं

RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास)08 अगस्त।आज समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जेजे इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिला पदाधिकारी उदिता सिंह को रक्षा सूत्र बांधे। इस दौरान छात्राओं ने जिलाधिकारी का आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त किया। जिला पदाधिकारी द्वारा छात्राओं से संवाद कर मोटिवेट किया गया। किसी छात्राओं ने बताया कि आईएएस, तो किसी ने शिक्षक, तो किसी ने डॉक्टर, तो किसी ने पुलिस कर्मी बनना है और समाजसेवा करना है। मौके पर जिला पदाधिकारी ने छात्राओं को प्रशासनिक गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्था से अवगत कराया। जिला पदाधिकारी के कार्यों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए छात्राओं को प्रेरित किया गया। कई छात्राओं ने आईएएस बनकर जिला पदाधिकारी की तरह समाजसेवा करने की बात कही। जिला पदाधिकारी ने छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा छात्राओं के बीच डायरी कलम का वितरण किया गया। मौके पर डीपीआरओ आशीष रंजन एवं उक्त विद्यालय की प्रिंसिपल मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी ने लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल ने वाडिनार, गुजरात में 9वां राष्ट्रीय स्तरीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (एनएटीपीओएलआरईएक्स-IX) आयोजित किया।

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

दुमका :उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन।

rktvnews

महाराजा कालेज में एनडीआरएफ ने भूकंप से बचाव हेतु किया मॉक ड्रिल प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment