RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण:मढ़ौरा प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जिलाधिकारी ने पंचायत समिति मढ़ौरा के सदस्यों की बुलाई बैठक।

सारण/छपरा 23 फरवरी।प्रखंड प्रमुख मढ़ौरा के विरूद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के संदर्भ में उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में आज जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पंचायत समिति के सदस्यों की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सभी 30 सदस्य उपस्थित हुए।
यह बैठक उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में पंचायतीराज अधिनियम की धारा 44(3) के तहत अविश्वास प्रस्ताव प्रस्ताव की प्रक्रिया लेकर आहुत की गई।
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को इस बैठक के उद्देश्य के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। सभी उपस्थित सदस्यों का हस्ताक्षर जिलाधिकारी की उपस्थिति में दर्ज कराई गई।
उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सभी सदस्यों से अविश्वास प्रस्ताव में लगाये गये आरोपों के संबंध में शपथपत्र लिया गया।
पंचायतीराज अधिनियम के तहत सक्षम प्राधिकार द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं मतदान के लिए अलग से तिथि निर्धारित की जायेगी। निर्धारित तिथि को आहुत बैठक में सदस्यगण लगाये गए आरोपों के मेरिट पर आपस में चर्चा कर सकते हैं। चर्चा के उपरांत मतदान की प्रक्रिया अपनाई जायेगी तथा बहुमत के आधार पर निर्णय होगा।
बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, विधि शाखा प्रभारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मढ़ौरा भी उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2024 (Back to School Campign) कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, सड़क जाम कर ग्रामीणों का हंगामा।

rktvnews

मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज नौका एलएसएएम 10 (यार्ड 78) का जलावतरण।

rktvnews

गेहूं की खरीद पूरे जोर पर, इसने पिछले साल की कुल खरीद का आंकड़ा पार कर लिया है।

rktvnews

उज्जैन: मुख्यमंत्री पहुंचे भैरवगढ़ के केशरिया नाथ मणिभद्र तीर्थ धाम,किए दर्शन लिया आशीर्वाद।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है।

rktvnews

Leave a Comment