
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 सितंबर। शनिवार को “दिशा एक प्रयास” व “एक्सेस टू जस्टिस”, बाल संरक्षण इकाई, भोजपुर एवं चाइल्डलाइन भोजपुर टीम के द्वारा गुरुनानक मध्य विद्यालय मौलाबाग में विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बाल विवाह, बाल श्रम, मानव बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण पर शॉर्ट फिल्म दिखा कर किया गया जागरूक।
निदेशक सुनीता सिंह ने बताया की दिशा एक प्रयास” व “एक्सेस टू जस्टिस” भोजपुर टीम के द्वारा आरा प्रखंड के गुरुनानक मध्य विद्यालय मौलाबाग में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण संबंधित जानकारी देने के लिए बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण के वीडियो के माध्यम से पूरी जानकारी दी गई। इन्होंने बताया की 14 वर्ष की कम उम्र के किसी बच्चे को कोई कारखाना, कंपनी, रेस्टोरेंट या किसी भी दुकानों पर किसी प्रकार का काम कर रहे हैं तो वह बाल श्रम के अंतर्गत आते हैं जिसे बच्चों की बचपन छिन जाती है, उनके सपने टूट जाते हैं,लक्ष्य दूर हो जाते हैं,समाज में एक अच्छी छवि नहीं बन पाती है जिससे उनका शारीरिक, मानसिक ,शैक्षणिक और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इस प्रकार के कुरुतियों को खत्म करने के लिए विद्यार्थियों के बीच वीडियो को दिखाते हुए उन्हें जागरूक किया गया। बताया गया कि यह हमारे समाज के लिए एक अभिशाप है। इसे रोकने के लिए हम सभी को आगे बढ़ना होगा।अगर इस प्रकार का कोई भी दृश्य दिख रही हैं या घटना घटित हो रही है तो उसके बारे में नजदीकी क्षेत्र के पुलिस थाना या चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करेंगे। बच्चों से यह शपथ ग्रहण करवाया गया कि ना वह बाल मजदूरी का हिस्सा बनेंगे और ना अपने आसपास में किसी को बनने देंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान दिशा एक प्रयास एक्सेस टू जस्टिस के सहायककर्ता – प्रवीण कुमार तिवारी एवं रिचा कुमारी, चाइल्डलाइन कॉर्डिनेटर-लव कुमार, चाइल्डलाइन काउंसलर-जुली कुमारी, प्रधानाध्यापक – मुकेश कुमार सिंह, शिक्षक – शशि कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, साह शिक्षक-रमेश कुमार चौधरी, दिव्या कुमारी और सभी विद्यार्थी मौजूद थे।
