RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:राजभवन में प्रथम महिला गुरमीत कौर द्वारा करवा चौथ का पारंपरिक एवं भव्य आयोजन किया गया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)10 अक्टूबर।राजभवन में आज प्रथम महिला गुरमीत कौर द्वारा करवा चौथ का पारंपरिक एवं भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड की आईएएस, आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसमें सभी महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर सहभागिता की।
गुरमीत कौर ने सभी उपस्थित महिलाओं का स्वागत करते हुए करवा चौथ पर्व के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व नारी की श्रद्धा, प्रेम, समर्पण और त्याग का प्रतीक है, जो पारिवारिक जीवन के बंधनों को और सशक्त बनाता है। यह परंपरा हमें परिवार और रिश्तों की अहमियत को स्मरण कराती है तथा परस्पर सम्मान और एकता के संदेश को प्रबल करती है।
इस अवसर पर उन्होंने राज्य में महिला अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे न केवल अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट निर्वहन कर रही हैं, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी प्रेरणास्रोत बन रही हैं। उनके समर्पण और दक्षता से राज्य के सर्वांगीण विकास में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने करवा चौथ की मंगलकामनाओं के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं तथा पारंपरिक उत्सव की आत्मीयता का आनंद साझा किया।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘गाय – धर्म और विज्ञान’ पुस्तक का किया विमोचन।

rktvnews

रक्षा मंत्री और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के कोर इंटीग्रेशन और फ्लाइट टेस्टिंग सेंटर और नौसेना प्रणाली विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखी।

rktvnews

वैशाली:महाराष्ट्र के दंपत्ति ने दत्तक ग्रहण पूर्व पालक देख रेख़ हेतु नवजात को लिया गोद।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: वाराणसी:काशी हिन्दी विद्यापीठ -वाराणसी की नवीन केंद्रीय कार्यकारिणी में 21 विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को किया गया शामिल।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया जिला स्वीप लोगो और जिला स्वीप सॉन्ग का अनावरण।

rktvnews

बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया ।

rktvnews

Leave a Comment