RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर :महाशिवरात्री पर शिवबारात को भव्य और अलौकिक बनाने का किया गया है प्रयासःउपायुक्त

बाबा बैद्यनाथ के शिवबारात में दिखेगी 12 ज्यार्तिलिंग की झलक।

महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिवबारात के दौरान ड्रोन शो का होगा आयोज।

शिवबारात में दिखेगा ‘साइबर दैत्य’ का रूप।

शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों और शिवबारात रुटलाइन में रंग-बिरंगे विद्युत साज-सज्जा से आकर्षक बनाया गया है।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)14 फरवरी।महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जा रही भव्य शिवबारात को और भी अलौकिक बनाने का प्रयास किया गया है। साथ ही बाबा की शिवबारात में 12 ज्योतिर्लिंग का प्रारूप झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। इसमें सभी ज्योतिर्लिंग में मौजूद पुरोहित इसकी पूजा करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावे साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से साइबर दैत्य भी बारात में शामिल होगा। साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप में शानदार सफलता भी झांकी के माध्यम से दर्शाया जाएगा। वही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘कलयुग थीम’, ‘कल्कि अवतार’ और देवी-देवताओं, भूत-प्रेतों, साधु-संतों और राक्षसों के स्वरूप में बाराती शामिल होंगे। इसके अलावा शिवबारात में हाथी, घोड़ा, भूत, बेताल, नंदी, भृंगी, डाकिन, साधु-संन्यासी, राक्षस, चुड़ैल, पिचास, ढोल बाजा बैंड भांगड़ा सहित अन्य बाराती शामिल होंगे।
इसके अलावा शिव बारात में शामिल होने वाले लोगों को कई नये और अनोखे शो देखने को मिलेंगे। शिव बारात को आकर्षक बनाने के लिए शहर में शिव धुन बजने लगे हैं। इसके लिए लगभग सभी जगहों पर लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। साथ ही शिव बारात में लोग ड्रोन शो भी देख सकेंगे। टावर चौक में संध्या 08:30 बजे से करीब 20 से 25 मिनट का ड्रोन शो होगा। टावर चौक पर लेजर शो के माध्यम से 20 से 25 मिनट तक बारातियों को शिव की महिमा और शिव की कथा और महाशिवरात्रि से जुड़े प्रसंगों के बारे में बताया जायेगा। साथ ही शिवबारात को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों को रंग-बिरंगी स्पाइरल लाइटों से सजाया गया है। वही शिव बारत के सभी रुट लाइन पथ को आकर्षक रंग-बिरंगे विद्युत साज-सज्जा से आकर्षक बनाया गया है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18वें रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कलेक्टर ने राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

rktvnews

वायु सेना स्टेशन तंजावुर में हेलीकाप्टर यूनिट शामिल की गई।

rktvnews

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य योजनाओं एवं जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में ग्रीष्म ऋतु के मद्येनज़र पेयजल की समूचित व्यवस्था हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment