RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

मुजफ्फरपुर: नेहरू युवा केंद्र ने आयोजित किया युवा संसद कार्यक्रम।

RKTVNEWS/मुजफ्फरपुर (बिहार) 05 मार्च।लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित कई मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराया जा रहा है। आज अवसर था नेहरू युवा केन्द्र, मुजफ्फरपुर के जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में स्थानीय मुद्दो पर बातचीत करने का। ए.ई.एस. के बचाव के साथ-साथ माॅक संसद में मतदाता जागरूकता के निमित प्रश्न उठे। माॅक संसद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और मतदान के महत्व को विस्तार से सदस्यों ने बताया। उपस्थित युवा वर्ग ने गंभीरता से विचार-विमर्श को सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार निर्वाचन का मुख्य युवा वर्ग को अधिक से अधिक मतदान कार्य में जोड़ना है। उन्होंने यंग और न्यू वोटर से मतदान करने की अपील किया। युवा संसद कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए युवाओं का हौसला अफजायी किया। डी.आर.सी.सी. सिकन्दरपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में नारी शक्ति और मोटे अनाज जैसे विषयों पर भी परिचर्चा किया गया। नेहरू युवा केन्द्र के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में एन.सी.सी. युवा केन्द्र, स्काउट गाईड एवं काॅलेज के बच्चे उपस्थित हुए। मौके पर जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस. चाॅदनी सिंह, डी.आर.सी.सी. मैनेजर मनोज कुमार उपस्थित थे।।

Related posts

भोजपुर:जिला कमिटी आब्जर्वर मनीष पटेल का कांग्रेस पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत।

rktvnews

बेतिया:13 जनवरी को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर का निरीक्षण एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:संभागीय आयुक्त ने की बिजली, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा।

rktvnews

कदम

rktvnews

भोजपुर:गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी के तत्वाधान में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment