RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उत्तराखंड के राज्यपाल ने की थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 07 अक्टूबर। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज नई दिल्ली में थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर दोनों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा के व्यापक दृष्टिकोण, हमारे वीर सैनिकों के कल्याण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा हुई। उत्तराखण्ड के दृष्टिकोण से सीमांत सुरक्षा, सैनिकों के पुनर्वास और उनके परिवारों के हित में चल रही योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा, सैनिकों के मनोबल तथा देश की अखंडता को सशक्त बनाए रखने में भारतीय थल सेना की भूमिका अतुलनीय और प्रेरणादायी है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:नगरपालिका निर्वाचन तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया कोषांगों का निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:बेनीपुर प्रखण्ड के बी.पी.आई.यू कार्यालय में एलुमनाई मीट का किया गया आयोजन।

rktvnews

पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन में नवाचार और अर्टिकिफिशल इंटेलिजेंस को वैश्विक स्तर पर मिलेगी पहचान : डॉ तनवीर आलम

rktvnews

बागपत:नंदन कानन वन बनेगा प्रेरणा का केंद्र, सर्वसुलभ दिव्यांग पार्क के स्वरूप में होगा विकसित।

rktvnews

भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

28वें अधिवेशन में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र आरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी घोषित।

rktvnews

Leave a Comment