RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:बिस्लेरी की नकल कर नकली उत्पाद, जैसे *बिलसेरी* नाम से पेयजल की बोतलें बिक्रय करने वाला अभि बेवरेज सादिकपुर सिनौली प्रतिष्ठान हुआ सील।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)08 सितंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह 5 सितंबर 2024 को विकास भवन सभागार में पोषण समिति की बैठक कर रहे थे के उनके सामने बड़े ब्रांड की नकल कर पेयजल बोतल बिस्लेरी जैसे बड़े और प्रतिष्ठित ब्रांड की नकल कर नकली उत्पाद, जैसे *बिलसेरी* नाम से पेयजल की बोतलें सामने आई । जिलाधिकारी ने तत्काल नकली पे पदार्थों पर एक्शन लिया खाध सुरक्षा विभाग को तलब किया और उन्हें निर्देशित किया कि जनपद में किसी भी स्थान पर कोई भी नकली खाध पे पदार्थ विक्रय ना हो और बिलसेरी प्रतिष्ठान की जांच कराए जाने के निर्देश दिए सहायक खाध आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर उसका तीन दिन में उजागर किया 7 सितंबर 2024 समय 11 बजे ग्राम सादिकपुर सिनौली थाना छपरौली में बिलसेरी नकली पानी की बोतल तैयार करने वाले प्लांट अभि बेवरेज पर छापा मारा गया। मौके पर बिलसेरी ब्राण्ड के फर्जी लेबल बरामद किए गए जिन पर गाजियाबाद का पता लिखकर पैक किया जा रहा था। इस फर्जी लेबेल वाली लगभग *4000 बॉटल जब्*त की गई है। साथ ही 2 नमूने जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये है।
उक्त फर्म का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निलंबि किया है एवं *पैकेजिंग मशीन, स्टॉक आदि पर सील लगाते हुए किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार करने पर रोक लगा दी गई है।
खाद्य और पेय उत्पादों के भी नकली संस्करण जो बाजार में उपलब्ध हैं उसकी सूचना संबंधित व्यक्ति खाध सुरक्षा विभाग को दे सकता है जिससे कि नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोका जा सके और व्यक्ति के स्वास्थ्य को अच्छा बनाया जा सके जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो होटल पुरानी रखी हुई सब्जियों को कई कई दिन तक विक्रय करते और चटनी में बड़े स्तर का रंग मिलाते हैं ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया जाए उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रशासन को शिकायत मिली थी कि *बिस्लेरी* जैसे बड़े और प्रतिष्ठित ब्रांड की नकल कर नकली उत्पाद, जैसे *बिलसेरी* नाम से पेयजल की बोतलें बेची जा रही हैं।
इसी तरह अन्य खाद्य और पेय उत्पादों के भी नकली संस्करण बाजार में उपलब्ध हैं, जो जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं। इन नकली उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता का कोई मानक नही होता, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
जिलाधिकारी ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देश दिया है कि वे जनपद में सक्रिय सभी ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच करें जो ब्रांडेड उत्पादों की नकल कर नकली वस्तुओं की बिक्री कर रहे हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा, “नकली उत्पादों की बिक्री न केवल ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी है, बल्कि यह उनकी सेहत के साथ भी खिलवाड़ है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की गई ताकि बाजार से नकली वस्तुओं की बिक्री को रोका जा सके।”
खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे विशेष रूप से पेयजल के नकली उत्पाद बेचने वाले दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करें। इस अभियान के तहत प्रमुख ब्रांडों की नकल करके बेचे जा रहे उत्पादों की पहचान की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे बाजार में बिकने वाले नकली उत्पादों के बारे में प्रशासन को सूचित करें ताकि इन पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा, “जनसहयोग से ही हम नकली उत्पादों के खिलाफ इस लड़ाई में सफल हो सकते हैं।”
इस दिशा में जिला प्रशासन ने सभी दुकानदारों और थोक विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे नकली उत्पादों की बिक्री तुरंत बंद कर दें, अन्यथा कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। अभियान के दौरान दोषियों पर जुर्माने के साथ-साथ लाइसेंस रद्द करने जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जनपद बागपत में इस तरह के अभियान का उद्देश्य बाजार से नकली उत्पादों को हटाना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

Related posts

नवादा: डीएम ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, नवादा का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:PK ने वोटर लिस्ट पुनर्निरीक्षण पर उठाए गंभीर सवाल, बोले – क्या चुनाव आयोग ये स्वीकार करेगा कि 2024 का लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट से हुआ, अगर नहीं हुआ तो फिर उसी वोटर लिस्ट से विधानसभा चुनाव कराने में क्या दिक्कत है।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के लिए पहले दिन 7 अभ्यर्थियों ने भरे नाम-निर्देशन पत्र।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

उज्जैन :नामांकन के पहले दिन आलोट संसदीय क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी महेश परमार ने किया नामांकन।

rktvnews

वस्त्र मंत्रालय ने तकनीकी वस्त्र के विभिन्न क्षेत्रों में 103 करोड़ रुपये मूल्य की 11 अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की।

rktvnews

Leave a Comment