RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जहानबाद के पूर्व सांसद पहुंचे पत्रकारों के आवास,व्यक्त की शोक संवेदना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 सितंबर।7 सितंबर को न्यूज 18 के वरिष्ठ पत्रकार देव कुमार पुखराज के माता जी एवं न्यूज़ 18 आरा के संवाददाता चंदन कुमार की नानी तथा धर्मपत्नी के निधन की खबर सुनकर जहानाबाद लोक सभा के पूर्व सांसद डॉक्टर अरुण कुमार ने आज अपने पुराने सहयोगियों के साथ सर्वोदय नगर आरा में स्थित देवकुमार पुखराज के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। अपने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा कि वे एक सामाजिक एवम धर्मपरायण महिला थी ।उनका जाना हमलोगों के लिए भी अपूरणीय क्षति है ।वही पत्रकार चंदन कुमार की पत्नी की असामयिक निधन पर पूर्व सांसद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अचानक हुई मौत से हम सभी स्तब्ध है और दुःख की घड़ी में हम सभी की संवेदना परिवार के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को संबल प्रदान करें। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में नीलेश्वर उपाध्याय, पंकज सिंह,प्रमोद चौधरी,प्रवीण कुमार,सुभाष मिश्रा,त्रिपुरारी शरण,अमरेंद्र कुमार,अरुण सिंह,अजय कुमार ,विजय कुमार, चंदन मिश्रा,आनंद कुमार समेत कई लोग शामिल थे ।

Related posts

प्रभारी डीएम सह डीडीसी बक्सर की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

बक्सर: जिलापदाधिकारी ने जल-जीवन-हरियाली योजना में प्रगति लाने हेतु की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2024-25’ की तैयारियों का अंतिम चरण आज नई दिल्ली में ‘पारंपरिक हलवा समारोह’ के साथ शुरू हुआ।

rktvnews

सिविल-20 इंडिया 2023 की कार्यसमिति की बैठक नागपुर में शुरू।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा का सरैया मंडल मे सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : अब इस नल से पानी ही नहीं, होने लगी हैं खुशियों की बरसात।

rktvnews

Leave a Comment